किशनगंज जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सभी लोगों को घर पर ही शुद्ध जल पहुंचाने का सरकारी दावा फ्लॉप साबित हो रहा है। बहादुरगंज प्रखंड के गुवाबारी पंचायत के कई वार्डों में अब तक जहां नल-जल योजना का कार्य आधा अधूरा पड़ा है। वहीं दूसरी ओर जहां नल से जल टपक भी रहा है वहां दूषित जल की सप्लाई होने से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।
टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय से बहादुरगंज जाने वाली व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली एकमात्र पक्की सड़क टेढ़ागाछ से लौचा होता हुआ वहादुरगंज तक है। जो सड़क प्रशासनिक उपेक्षा के कारण बदहाल है। इस सड़क की चौड़ीकरण अव तक नहीं हुई है। गौरतलब है कि सड़क व्यस्त होने के कारण सड़कों पर हमेशा भीड़ व जाम लगी रहती है। जिसके कारण सड़क दुर्घटना भी होती रहती है।स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से इस सड़क की चौड़ीकरण कराने की मांग की है।
बहादुरगंज थाना पुलिस ने स्मैक बेचने वाले के खिलाफ चलाया अभियान, गोपालपुर में दुकान में छापेमारी के दौरान 25 पुड़िया स्मैक, 4180 कैश सहित मोबाइलको किया जब्त, नशा तस्करी के आरोप में नावेद आलम को किया गिरफ्तार, SHO चित्तरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दी थी दबिश।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत अलताबारी नामक गाँव मे सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहाँ के ग्रामिणो का यह कहना है कि यह समस्या उनके यहाँ सड़क बनने के बाद से ही शुरू हो गयी है पहले सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे थे लेकिन मरहमत न होने से गड्ढे बढ़ते गए अभी के समय सड़क आधी ढह गयी है जिससे वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे ग्रामिण कर रहे है जल्द से जल्द सड़क मरहमत करने की मांग।
किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत मोहम्मद नगर से नारियलवाड़ी जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ बेहाल वहां के ग्रामीणों का यह कहना है कि यह समस्या उनके यहां सड़क बनने के कुछ ही समय बाद से ही शुरू हो गई है पहले सड़क पर छोटे छोटे गड्ढे थे लेकिन मरम्मत ना हो पाने की वजह से धीरे-धीरे गड्ढे बढ़ते गए जिससे अभी सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है वहां के ग्रामीणों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीण है काफी परेशान कर रहे है जल्द से जल्द सड़क को मरम्मत कराने की मांग।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत दलबारी नामक गाँव मे सड़क का हाल हुआ है बेहाल वहाँ के ग्रामिणो से बात करने पर यह पता चला कि यह समस्या काफी लंबे समय से है सड़क बनने के 1 साल बाद से सड़क जर्जर होना शुरू हो गया था लेकिन वहाँ के ग्रामिणो ने सड़क के कर्मचारियों को भी सड़क खराब होने की सूचना दी है लेकिन सड़क मरहमत नही कराया गया है जिससे वहाँ के ग्रामिणो को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है जिससे वहाँ के ग्रामिण कर रहे सड़क सही कराने की मांग।
बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के झीगाकाटा पंचायत के धीभटोला गांव में वर्षों पहले बना उप स्वास्थ्य केंद्र सुविधा के अभाव में शोभा की वस्तु बन कर रह गया है। फलस्वरूप आमजन को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों की मांग है कि अस्पताल में चिकित्सक तथा चिकित्सा सुविधा बहाल हो।
बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल हैं।नेता और अधिकारी की उदासीनता और लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर और बदहाल है।ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों पर हुए गड्ढे पर हल्के-फुल्के बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती हैं। मरम्मत के अभाव से सड़कों का हाल बुरा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क का मरम्मत कार्य हो।
मैं बिहार राज्य से धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बहादुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 02 के दिपक कुमार जी से कोरोना वैक्सीन के अफवाहों के बारे में बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि नहीं हमारे समाज में ऐसी कोई अफवाह नहीं है सभी बिना डरे वैक्सीन ले रहे हैं।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता तपन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत पबना से दलबारी जाने वाली मुख्य सड़क का हाल हुआ है बेहाल सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से सड़क पर आवागमन में वहां के ग्रामीणों तथा राहगीरों को काफी समस्या हो रही है वहां के ग्रामीणों से मिलने पर यह पता चला कि यह समस्या काफी लंबे समय से है सड़क बनने के कुछ ही समय बाद से ही सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे होने लगे थे लेकिन मरम्मत ना हो पाने की वजह से यह गड्ढे बढ़ते गए जिससे वहां के ग्रामीणों को सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है ग्रामिण कर रहे है सड़क को मरहमत कराने की मांग।
