बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का हाल बेहाल हैं।नेता और अधिकारी की उदासीनता और लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति काफी जर्जर और बदहाल है।ग्रामीणों ने बताया कि इन सड़कों पर हुए गड्ढे पर हल्के-फुल्के बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती हैं। मरम्मत के अभाव से सड़कों का हाल बुरा है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क का मरम्मत कार्य हो।
