दिघलबैंक - बहादुरगंज मार्ग पर भागमभाग की इस दौर में सबको अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचने की जल्दी होती है. किसी को दफ्तर प्रतिनिधि जाने की जल्दी है तो किसी को स्कूल और कॉलेज जाने की जल्दी है।ऐसे में कुछ लोग अनजाने में यातायात नियमों की हवा निकाल रहे हैं. दिघलबैंक बहादुरगंज मार्ग पर मात्र ऑटो है यातायात के साधन क्योंकि नेपाल सीमा से जिला मुख्यालय के लिए नहीं चलती है एक भी बस विशेषज्ञों व आंकड़ों की बात करें तो अधिकांश सड़क हादसे यातायात नियमों का उल्लंघन से ही होते हैं. भीड़ से बचने के लिए किसी भी दिशा में वाहन चलाने की बात हो या बगैर हेलमेट के बाइक चलाना दोनों ही शान की बात बन गयी है. बाइक पर सवार नाबालिग बच्चों की रफ्तार को देख कर दिल दहल जाता है।