किशनगंज जिले में जहां स्वास्थ्य सेवा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जिला पदाधिकारी बेहद गंभीर हैं वही किशनगंज सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में सीमित संसाधन में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीजों को बेहतर सेवा देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पीएचसी में प्रत्येक सप्ताह लगने वाले परिवार नियोजन बंध्याकरण शिविर में पहुंचे मरीजों को ऑपरेशन के बाद भर्ती सभी मरीजों को भोजन परोसा जाता है।

किशनगंज जिले में 37 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। 51 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के लिए जमीन का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। अब तक 25 पंचायत में ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है।12 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है।जिले वाली मांग है कि जल्द से जल्द पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो लोगों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़े।

किशनगंज जिला के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया में निकला जहरीला सांप ग्रामीणों में

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के कॉलेज चौक में निकला अजगर सांप ग्रामीणों में दहशत

किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया कुटी में उप स्वास्थ्य केंद्र जंगल में तब्दील

टेढ़ागाछ में बंद पड़ा स्टेट बोरिंग बनी शोभा की वस्तु। टेढ़ागाछ:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत स्थित कमाती एवं लोधाबाड़ी में मरम्मती व बिजली के अभाव में स्टेट बोरिंग बंद रहने से अब किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम की वजह से पंपसेट से सिंचाई करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। सिंचाई के लिए प्रखंड भर के किसान मौसम या फिर पंपसेट पर निर्भर हैं।

टेढ़ागाछ:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धवेली पंचायत स्थित कमाती एवं लोधाबाड़ी में मरम्मती व बिजली के अभाव में स्टेट बोरिंग बंद रहने से अब किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है। डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम की वजह से पंपसेट से सिंचाई करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। सिंचाई के लिए प्रखंड भर के किसान मौसम या फिर पंपसेट पर निर्भर हैं।

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत बुवालदाह के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज बिहार के टोटो चालकों को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में प्रवेश न देने पर एवं जांच के नाम पर ₹5000 का फाइन करने के विरोध में हजारों टोटो चालकों ने कर्बला मैदान उदगरा में विरोध प्रदर्शन करने लगा । जिसकी सूचना पाकर पूर्व विधायक राजद जिला अध्यक्ष श्री कमरुल होदा ने गुस्साए टोटो चालकों से मिलकर अपनी बात रखा और उन्होंने कहां की वह इस लड़ाई में हर संभव कोशिश करेंगे कि बिहार और बंगाल के गरीब चालकों को बंगाल जाने और बिहार आने में किसी भी तरह की परेशानी न झेलना पड़े। धरना प्रदर्शन में उग्र टोटो चालकों से मिलने के पश्चात श्री *होदा ने एक डेलिगेशन बनाकर पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर के एसडीओ* से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया जहां पर *एसडीओ इस्लामपुर* ने कहा कि इस तरह का कोई आदेश प्रशासन की ओर से जारी नहीं की गई है । वहीं *एसडीओ इस्लामपुर ने श्री कमरुल हुड्डा को आश्वासन दिया* कि इस तरह की कोई बात भविष्य में इस्लामपुर प्रशासन की ओर से नहीं की जाएगी । *वही श्री होदा ने कहा कि* बिहार और बंगाल अपने आपसी सद्भाव और भाईचारगी के तौर पर माना जाता है अगर बिहार के गरीब टोटो चालकों को बंगाल के इस्लामपुर आने पर रोक लगा देने के उपरांत बहुत ऐसे बंगाल के टोटो चालक है जो किशनगंज मैं अपना टोटो चलाकर जीवन यापन करते हैं । इसलिए सभी गरीब टोटो चालकों के परिवार के गरीबों को देखते हुए उन्हें प्रशासनिक हर संभव मदद की जरूरत है। *इस्लामपुर प्रशासन में मिलने के दौरान टोटो चालक संघ के दो मेंबर एवं राजद के नेता अकबर फौजी , राजद नेता ईदु हुसैन छात्र राजद अध्यक्ष जावेद आदि मौजूद रहे

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बगलबाड़ी पंचायत के मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।