खबरें फटाफट-20 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जिले में आयोजित किया जा रहा है पोषण पुनर्वास केंद्र बिहार राज्य के सभी जिलों में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित है। अपने बच्चे की बीमारी पहचान करवा कर रेफर किये जाने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में इलाज के लिए ले जाएं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम आँगनबाड़ी केंद्र/बाल विकास परियोजना कार्यालय/ जिला प्रोग्राम कार्यालय से संपर्क करें। 2.स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना बिहार राज्य के सभी जिले के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अगर वह दिनांक 01/04/2022 से 31/03/2023 तक स्नातक उत्तीर्ण है तो वह जल्द से जल्द स्नातक प्रोत्साहन योजना 50000 की राशि के लिए आवेदन करें याद रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
बिहार राज्य के सभी जिले के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अगर वह दिनांक 01/04/2022 से 31/03/2023 तक स्नातक उत्तीर्ण है तो वह जल्द से जल्द स्नातक प्रोत्साहन योजना 50000 की राशि के लिए आवेदन करें याद रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
बिहार राज्य के सभी जिलों में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित है। अपने बच्चे की बीमारी पहचान करवा कर रेफर किये जाने पर पोषण पुनर्वास केंद्र में इलाज के लिए ले जाएं। अधिक जानकारी के लिए निकटतम आँगनबाड़ी केंद्र/बाल विकास परियोजना कार्यालय/ जिला प्रोग्राम कार्यालय से संपर्क करें।
किशनगंज जिलाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक उनके कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक में मनरेगा के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा उपस्थित थे।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पाटकोई पंचायत के वार्ड नo 05 घूरना में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
कोचाधामन प्रखंड के हल्दीखोड़ा खरसान टोली हाईस्कूल से जागीर बस्ती जाने वाली रोड इतनी खराब हो चुकी है कि प्रत्येक दिन एक सौ से अधिक गाड़ी वालों का आना जाना हो रहा हैं मौजूदा सांसद और विधायक से गुजारिश है। इस रोड को जल्द से जल्द इस रोड का रिपेयरिंग कराया जाए जिस से आम जनों को आने जाने में आसानी हो।
बिहार में चोरों की नजर अब बच्चों के निवाले पर, कई जिलों में एमडीएम के कई क्विंटल चावल और दाल चोरी बिहार में जो चोर अब तक घरों व दुकानों में घुस कर गहने, नकद, गाड़ी और बाइक इत्यादि चोरी किया करते थे अब वह स्कूलों में घुसकर चोरी करने लगे हैं। चोरों की नजर स्कूली बच्चों को मिलने वाली एमडीएम के अनाज पर पड़ गई है। बीते दो दिनों में चोरों ने राज्य के कई स्कूलों में एमडीएम का राशन चुरा लिया है। चोरी की यह घटना बक्सर, गया, अररिया, मोतीहारी जैसे कई जिलों से सामने आई है।
बिहार में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना पूर्णिया:- मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 सितंबर को प्रदेश के पटना, गया, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय किशनगंज, सीतामढ़ी,सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मधुबनी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, बांका, खगड़िया, मुंगेर, जमुई में वज्रपात के साथ मेघगर्जन की संभावना है।
बिहार मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में 69693 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है 6 वी से आठवीं कक्षा वर्ग के 31982 और 9 वी से दसवीं कक्षा द्वितीय 18880 और 11वीं 12वीं कक्षा का 18830 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की नियुक्ति होगी ये प्रकिया राज्य में शिक्षको की 1.70 लाख पदों पर भर्ती पुरी करने के बाद शुरू होगी
किशनगंज जिला के टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के धवैली पंचायत के पूर्व मुखिया ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की सुनी समस्या निष्पादन करने का दिया आश्वासन। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमांचल के माध्यम से सुन सकते हैं धन्यवाद।
