किशनगंज जिले में जहां स्वास्थ्य सेवा और सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जिला पदाधिकारी बेहद गंभीर हैं वही किशनगंज सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में सीमित संसाधन में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीजों को बेहतर सेवा देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पीएचसी में प्रत्येक सप्ताह लगने वाले परिवार नियोजन बंध्याकरण शिविर में पहुंचे मरीजों को ऑपरेशन के बाद भर्ती सभी मरीजों को भोजन परोसा जाता है।
