किशनगंज जिला के टेढागाछ थाने में चार पुलिसकर्मियों का हुआ प्रमोशन

ठाकुरगंज नगर पंचायत में स्थानीय नेताजी सुभाष मार्केट में स्टूडेंट यूथ क्लब द्वारा श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। नेताजी मार्केट में गणेश महोत्सव के दूसरे दिन देशन हॉस्पिटल व हेल्थ केयर इंश्योरेंस के द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मधुमेह,ब्लडप्रेसर अन्य रोगों की चिकित्सा परामर्श जांच निशुल्क किया गया।

किशनगंज शहर का मुख्य बाजार नेमचंद रोड, भगत टोली रोड, डेमार्केट सहित अन्य सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क के बीच में जगह-जगह गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को हीचकोले खाने को विवश होना पड़ता है। इस बीच लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। सड़क जर्जर होने से छोटी बड़ी घटनायें भी घटती रहती है।

कभी किशनगंज जिले की पहचान बनी जूट की खेती से किसानों का मोह भंग होते जा रहा है। तकरीबन 20 साल पूर्व यहां के किसान जूट की खेती से अपनी तकदीर संवार रहे थे। लेकिन जूट मिल का सपना संजोए किसानों को न तो उचित बाजार मिला व न ही जिले में जूट का मिल ही खुल सका। कटिहार में जूट मिल खुला। लेकिन यहां के किसानों को उसका फायदा उतना नहीं मिल सका।अब जिले के किसानों की मांग है कि जिले में जूट मिल खुले।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए राज्य के शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हेतु तिथि की घोषणा की गई है।

अररिया जिला के हरिपुर पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, डीएम इनायत खां और एसपी अशोक कुमार ने सुनीं लोगों की फरियाद, कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए है। इससे पहले रामपुर कोद्दरकट्टी में कार्यक्रम का हुआ था आयोजन।

1. ठाकुरगंज के बेसर बाटी पंचायत सरकार भवन में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दर्जनों लोगो के ऑनलाइन म्यूटेशन , जाति प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र , आय प्रमाणपत्र सहित अन्य आवेदन प्राप्त किए गए है। इस मौके पर मुखिया अनुपम ठाकुर सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। इसपर मुखिया अनुपम ठाकुर ने बताया कि पंचायत के लोगो को अपने इन कार्यों के वजह से ब्लॉक परीसर में जाना पड़ता है मगर अब पंचायत सरकार भवन में ही इस शिविर के तहत लोगो के इन कार्यों को किया जायेगा। 2.बहादुरगंज के देसीयाटोली चौक के समीप एक तेज़ रफ्तार बाईक चालक और साइकिल चालक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसमे साइकिल चालक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा उक्त घायल चालक रंजीत सिंह को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 3. बहादुरगंज कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष इमाम अली ने प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित किया है। इस बैठक के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। 4. ठाकुरगंज के एसएसबी कद्दूभिटा के जवान और जियापोखर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद अरशद को गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से धर दबोचा है जिसके पास से 10.51 ग्राम ब्राउन शुगर प्राप्त हुआ है। 5. टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर के सामने वार्ड सदस्य संघ द्वारा बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।इस बाबत बारह पंचायतों से धरना में शामिल होने के लिए वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया है। जिसके पश्चात प्रखंड कार्यालय टेढ़ागाछ में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बीडीओ गन्नौर पासवान को नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के बिशनपुर मार्केट वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत अँधासुर गांव में पिछले 7 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना के तहत किशनगंज आइसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम कई योजनाएं धरातल पर उतार कर जिले को कुपोषण के कलंक मिटाने के लिए जहां जिले में राष्ट्रीय पोषण माह में आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम सही पोषण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को जिले के संचालित सभी 1890 आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष अन्नप्राशन दिवस मनाया गया।