1. ठाकुरगंज के बेसर बाटी पंचायत सरकार भवन में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में दर्जनों लोगो के ऑनलाइन म्यूटेशन , जाति प्रमाण पत्र ,आवासीय प्रमाण पत्र , आय प्रमाणपत्र सहित अन्य आवेदन प्राप्त किए गए है। इस मौके पर मुखिया अनुपम ठाकुर सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। इसपर मुखिया अनुपम ठाकुर ने बताया कि पंचायत के लोगो को अपने इन कार्यों के वजह से ब्लॉक परीसर में जाना पड़ता है मगर अब पंचायत सरकार भवन में ही इस शिविर के तहत लोगो के इन कार्यों को किया जायेगा। 2.बहादुरगंज के देसीयाटोली चौक के समीप एक तेज़ रफ्तार बाईक चालक और साइकिल चालक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर हो गई है। जिसमे साइकिल चालक युवक को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद स्थानीय लोगो द्वारा उक्त घायल चालक रंजीत सिंह को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 3. बहादुरगंज कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष इमाम अली ने प्रखंड स्तरीय सभी कार्यकर्ताओं संग बैठक आयोजित किया है। इस बैठक के तहत आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई है साथ ही क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई है। 4. ठाकुरगंज के एसएसबी कद्दूभिटा के जवान और जियापोखर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद अरशद को गुप्त सूचना के आधार पर भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से धर दबोचा है जिसके पास से 10.51 ग्राम ब्राउन शुगर प्राप्त हुआ है। 5. टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर के सामने वार्ड सदस्य संघ द्वारा बुधवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।इस बाबत बारह पंचायतों से धरना में शामिल होने के लिए वार्ड सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन दिया है। जिसके पश्चात प्रखंड कार्यालय टेढ़ागाछ में वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में बीडीओ गन्नौर पासवान को नौ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया है।
