किशनगंज शहर का मुख्य बाजार नेमचंद रोड, भगत टोली रोड, डेमार्केट सहित अन्य सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क के बीच में जगह-जगह गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को हीचकोले खाने को विवश होना पड़ता है। इस बीच लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। सड़क जर्जर होने से छोटी बड़ी घटनायें भी घटती रहती है।