किशनगंज जिले में मच्छर जनित रोगों में डेंगू अति गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है। वर्तमान में स्थानीय पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रसार जारी है। वही जिले में मरीज घट रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सर्तक और सावधान रहने की जरूरत है।
किशनगंज जिले में नगर प्रशासन की ओर से नियमित रूप से कचरा उठाव का काम नहीं किया जा रहा है। कई कालोनियों में कचरा उठाव के मामले में अनियमितता बरते जाने को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस बारे में लोगों ने कई बार संबंधित विभाग में शिकायत भी कि गई है।
किशनगंज जिला परिषद सभागार में को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने 47 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि चयन करने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व में आयोजित जनसंवाद में प्राप्त सुझाव पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
किशनगंज शहर में वन वे ट्रैफिक का प्रस्ताव अब तक अधर में है।कई बार जिला परिवहन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम के द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है। लेकिन इसे अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।करीब चार वर्षों तक यह जिला डीटीओ के प्रभार में ही चला। इस वजह से वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था भी अधर में रही। हर बार बैठक में निर्देश जारी होता रहा है।
किशनगंज में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर जिले में यातायात थाना खोले जाने की आवश्यकता बढ़ने लगी है। यातायात थाना खोले जाने को लेकर सरकार ने भी प्रस्ताव लिया गया है। इससे पहले एसपी डॉ. इनामुल हक मेंगनू ने यातायात थाना खोलने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें मुख्यालय के द्वारा जमीन चिन्हित किये जाने की बात कही गई थी। जानकारी के अनुसार किशनगंज सदर थाना परिसर में जमीन भी चिन्हित किया गया है। अब आगे की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ हो सकती है।
किशनगंज जिले में केंद्र सरकार द्वारा नीली क्रांति को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लायी गयी बायो फ्लैंक तकनीक मछली पालन करनेवाले किसानों के लिए कारगर साबित हो रही है। इस योजना से मछली उत्पादन में बढोत्तरी हो रही है। इसमें किसान बिना तालाब की खुदाई किए ही एक टैंक में मछली पालन कर बेहतर आय अर्जित कर सकते हैं।
किशनगंज में गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश एवं बीएसएफ किशनगंज के डीआईजी इस ऑल के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। 1 एवं 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस के अवसर पर मेगा प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।
कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर कमलपुर और विभिन्न क्षेत्रों में शांति पूर्वक प्रशासन की मौजूदगी में 12 rabi UL awal manaya gaya
सुने सीमांचल और किशनगंज की 5 बड़ी खबरे सुरजापुरी भाषा में कुमार शुभम के साथ
खबरें फटाफट-28 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नल जल योजना में शिकायत दर्ज करने का हेल्पलाइन नंबर जारी किशनगंज जिले में हर घर नल का जल योजना से संबंधित शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। 18001231121 नंबर पर कॉल करने पर विभाग की ओर से संबंधित गड़बड़ी दूर किया जाएगा। अगर आपके मोहल्ले में नल-जल से संबंधित परेशानी हो तो आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। 2.नौवीं के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत बालकों एवं बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि का विवरण। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
