किशनगंज जिला परिषद सभागार में को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने 47 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि चयन करने का निर्देश दिया। साथ ही पूर्व में आयोजित जनसंवाद में प्राप्त सुझाव पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं तथा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
