खबरें फटाफट-28 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नल जल योजना में शिकायत दर्ज करने का हेल्पलाइन नंबर जारी किशनगंज जिले में हर घर नल का जल योजना से संबंधित शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर जारी किया गया है। 18001231121 नंबर पर कॉल करने पर विभाग की ओर से संबंधित गड़बड़ी दूर किया जाएगा। अगर आपके मोहल्ले में नल-जल से संबंधित परेशानी हो तो आप इस नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। 2.नौवीं के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत बालकों एवं बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि का विवरण। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
