किशनगंज शहर में वन वे ट्रैफिक का प्रस्ताव अब तक अधर में है।कई बार जिला परिवहन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम के द्वारा निर्देश भी जारी किया गया है। लेकिन इसे अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।करीब चार वर्षों तक यह जिला डीटीओ के प्रभार में ही चला। इस वजह से वन वे ट्रैफिक की व्यवस्था भी अधर में रही। हर बार बैठक में निर्देश जारी होता रहा है।