किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 01 लायतोर मैं पिछले 5 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मजकुरी पंचायत में जिला प्रशासन, किशनगंज के द्वारा आयोजित "जन संवाद" कार्यक्रम में द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करती हुई उप प्रमुख समदानी बेगम भारती। प्रोग्राम की अध्यक्षता बीडीओ शम्स तबरेज आलम कर रहे हैं। जहां सीओ मो० खालिद हसन, स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित हो कर पंचायत में चल रही जन सरोकार की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

किशनगंज जिले में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। किशनगंज जिले वासियों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता के लिए चार जागरूकता रथ को सदर अस्पताल प्रांगण से शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद एवं जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ.मंजर आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में सफाई मित्रों और उनके परिवार के कल्याण के मकसद से सफाई मित्र सुरक्षा के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में मुख्य पार्षद ने शुक्रवार को नगर पंचायत भवन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा -स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन किया।

किशनगंज जिले में पटना से आए राज्य सरकार के कल्याण विभाग अंतर्गत पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रभाग के सचिव पंकज कुमार ने शुक्रवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज का दौरा किया और यहां चल रहे प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया।

नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग राजीव की डायरी जैसे कार्यक्रम चलाकर महंगाई के मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 के रिमी जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2.आपके गांव या जिला के शिक्षा की स्थिति क्या है?

किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है।

किशनगंज जिले में 3 अक्टूबर को बहादुरगंज प्रखंड के लौचा पंचायत अंतर्गत बैसा करबला मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम व एसपी सहित वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी पहुंचे।

किशनगंज जिले में आयुष्मान भव अभियान के तहत जिले में सेवा पखवाड़ा जारी है। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं में स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में टेलीकंस्लटेंसी, जांच, एनसीडी, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, पोषण एवं प्रसव पूर्व जांच सहित 12 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।

किशनगंज:- डेंगू बीमारी के प्रति जागरूकता को लेकर सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल से ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना