बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के बहिकोल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले में लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है,आप सभी हो जाए सतर्क। जाने कैसे रखे अपना ध्यान।

किशनगंज में आजादी के इतने साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है यहां के सैकडो लोग। जाने चिन्हीनिया के लोगो की दर्द भरी कहानी उनकी जुबानी।

1064 : अगर कोई आईएएस, पीसीएस, पुलिस या अन्य कोई भी सरकारी अधिकारी/ सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे तो एंटी करप्शन ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1064 पर कॉल करें, तुरंत कार्यवाही होगी।

यह नंबर हर भारतीय के फोन में सेव होना चाहिए। 1930 : कोई आपको मैसेज/ व्हाट्सएप या सोशल साइट्स पर गाली दे या कॉल पर धमकी दे या कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो साइबर क्राइम के हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराए।

खबरें फटाफट-30 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर पहल देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आगामी 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में आवेदन देगा।इस कानून के समर्थन में देश भर से संग्रहित करोडों हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रधानमंत्री को सौंप जायेगा। पोठिया प्रखंड के कटहल डांगी खेल मैदान में शुक्रवार को 4 दिवसीय एसटी स्पोर्र्टिंग क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर स्थानीय जिला पार्षद निरंजन राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर विधिवत उद्घाटन किया। आयोजित खेल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल होंगे। 2.पोठिया प्रखंड में फूटबॉल टुनामेंट का आयोजन पोठिया प्रखंड के कटहल डांगी खेल मैदान में शुक्रवार को 4 दिवसीय एसटी स्पोर्र्टिंग क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। मौके पर स्थानीय जिला पार्षद निरंजन राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फीता काटकर व फुटबॉल में किक मारकर विधिवत उद्घाटन किया। आयोजित खेल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल होंगे। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

देश में शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन आगामी 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कार्यालय में आवेदन देगा।इस कानून के समर्थन में देश भर से संग्रहित करोडों हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र प्रधानमंत्री को सौंप जायेगा।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में बीते 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ठाकुरगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में पंचायत में एसएसबी अधिकारी, जीविका दीदी, सरपंच राजीव पासवान,वार्ड सदस्य , स्थानीय ग्रामीण के साथ मिलकर एक बैठक की।

किशनगंज जिले में तीन दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप से जल्द राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 30 सितंबर से मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना जताई है। हथिया नक्षत्र में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 30 सितंबर से मौसम में बदलाव आने से राज्य के कुछ जिलों में बारिश होगी। 30 से लेकर 3 अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। जिसमें 2 और 3 अक्टूबर को किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार सहित करीब बीस जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वैसे शुक्रवार को तेज धूप व चिलचिलाती गर्मी से जिले में लोग परेशान रहे।

एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से देश भर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रत्येक देशवासीयो को हाथ बंटाने का अपील किया है