किशनगंज जिले में आयुष्मान भव अभियान के तहत जिले में सेवा पखवाड़ा जारी है। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं में स्वास्थ्य सेवा दी जा रही है।उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में टेलीकंस्लटेंसी, जांच, एनसीडी, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, पोषण एवं प्रसव पूर्व जांच सहित 12 प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
