ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष सिकंदर पटेल की अध्यक्षता में सफाई मित्रों और उनके परिवार के कल्याण के मकसद से सफाई मित्र सुरक्षा के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में मुख्य पार्षद ने शुक्रवार को नगर पंचायत भवन में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा -स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस शिविर का उद्घाटन किया।
