Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जैविक, प्राकृतिक खेती व विपणन पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत शनिवार से हुई। डा. कलाम कृषि कॉलेज में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण में कटिहार के 40 किसान शिरकत कर रहे हैं।प्रशिक्षण शिविर में किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती के तौर तरीकों एवं इससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि कॉलेज के मृदा विज्ञान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को व्याख्यान व प्रयोग के जरिए जैविक व प्राकृतिक खेती के गुण को सिखाया जाएगा।
सदर अस्पताल में बुजुर्गों को विशेष केयर और इलाज के लिए सदर अस्पताल के निकट 50 बेड का फेब्रिकेटेड वार्ड में दस बेड जेरिएट्रिक वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के ऊपर के बुजुर्गों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अधिक उम्र होने के बाद बुजुर्ग को तरह-तरह की बीमारी से जुझना पड़ता है।
सीमांचल सहित पूरे भारत में शिक्षा बहुत महंगा है मौजूदा सरकार को इस में ध्यान देने की जरूरत है
हथिया नक्षत्र में एक बार फिर किशनगंज में भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। एक से चार अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश की संभावना है। जिसमें किशनगंज में दो और तीन अक्टूबर को जमकर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। किशनगंज के अलावा सीमांचल व कोसी के जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
किशनगंज शहर में धुंआ उगलता जुगाड़ गाड़ी का परिचालन दुर्घटना के साथ प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रहा है। प्रत्येक दिन अहले सुबह से करीब 9 बजे तक सैकड़ों प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी सब्जियों से ओवरलोड किशनगंज शहर के बीचो बीच सब्जी मंडी में बिना रोकटोक प्रवेश करते हैं। जो धुंआ उगलती हुई फर्राटेदार आवाज से शहर में प्रदूषण तो फैला ही रहा है इसका साथ ही दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके अलावा शहर में विभिन्न मोटरसाइकिल में कानफाड़ू हॉर्न से भी लोग परेशान हैं।
किशनगंज:लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है. अगला जन संवाद बैठक बहादुरगंज प्रखंड में 03 अक्टूबर (मंगलवार) को लौचा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैसा में डीएम,किशनगंज की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी. कार्यक्रम स्थल: यूएमएस, बैसा, लौचा पंचायत, बहादुरगंज।
किशनगंज जिले के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत पोखरिया वार्ड नo 07 मैं पिछले 3 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत कुशपारा के ग्रामीणों ने सड़क से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आस्वासन।
