किशनगंज शहर में धुंआ उगलता जुगाड़ गाड़ी का परिचालन दुर्घटना के साथ प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रहा है। प्रत्येक दिन अहले सुबह से करीब 9 बजे तक सैकड़ों प्रतिबंधित जुगाड़ गाड़ी सब्जियों से ओवरलोड किशनगंज शहर के बीचो बीच सब्जी मंडी में बिना रोकटोक प्रवेश करते हैं। जो धुंआ उगलती हुई फर्राटेदार आवाज से शहर में प्रदूषण तो फैला ही रहा है इसका साथ ही दुर्घटना को दावत दे रहा है। इसके अलावा शहर में विभिन्न मोटरसाइकिल में कानफाड़ू हॉर्न से भी लोग परेशान हैं।
