Transcript Unavailable.
किशनगंज के ठाकुरगंज काली मंदिर रेल गुमटी से शिव मंदिर के लिए कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, भाजपा नेता शिवशंकर महतो सहित दर्जनों लोग शामिल हुए |
किशनगंज में गांधी जयंती के मौके पर एसएसबी ने चलाया सिविक एक्शन कार्यक्रम, नेपाल सीमा पर मौजूद धुलवाखाड़ी, केलाडांगी और परियाल के लिए एसएसबी ने खोला खजाना, इस मौके पर गांव में मेडिकल कैंप, जागरुकता कार्यक्रम, लाइटिंग और आरओ का वितरण किया गया है। इस दौरान फ्री हेल्थ कैंप में 500 से अधिक लोगों ने सुविधा का लाभ उठाया, वहीं गांव के स्कूल में नशा मुक्ति और हेल्थ अवेरनेस को लेकर बच्चों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। दोनों गांव में एसएसबी 72वीं बटालियन के तरफ से सोलर, कंप्यूटर और वायर प्यूरिफायर सिस्टम लगाए गए, इसके अलावा बच्चों में स्पोर्ट्स किट्स का वितरण किया गया।
ठाकुरगंज:-नगर में आठ लाख का पीसीसी सड़क चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पक्ष-विपक्ष हुए आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने कहा- हॉस्पिटल रोड पर बनी सड़क पर किसी भी नगर के जनप्रतिनिधि अगर किसी भी प्रकार के लेनदेन किए हैं और उसकी सबूत मिल जाती है तो मैं अपने पद से रिजाइन दे दूंगा।
नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग राजीव की डायरी जैसे कार्यक्रम चलाकर महंगाई के मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 1 के पीहू जी से तो बताइये 1.आपका नाम क्या है?2.क्या सरकार शिक्षा पर ध्यान दें रही है।3.आपको राजीव की डायरी कैसी लगी।
खबरें फटाफट-01 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जिले में हथिया नक्षत्र का अलर्ट हथिया नक्षत्र में एक बार फिर किशनगंज में भारी बारिश के अलर्ट जारी किए गए हैं। एक से चार अक्टूबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश की संभावना है। जिसमें किशनगंज में दो और तीन अक्टूबर को जमकर बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। 2.सदर अस्पताल में बुजुर्गों को विशेष केयर और इलाज सदर अस्पताल में बुजुर्गों को विशेष केयर और इलाज के लिए सदर अस्पताल के निकट 50 बेड का फेब्रिकेटेड वार्ड में दस बेड जेरिएट्रिक वार्ड बनाया जाएगा, जिसमें 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के ऊपर के बुजुर्गों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अधिक उम्र होने के बाद बुजुर्ग को तरह-तरह की बीमारी से जुझना पड़ता है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
