किशनगंज:लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद बैठक का आयोजन किया जा रहा है. अगला जन संवाद बैठक बहादुरगंज प्रखंड में 03 अक्टूबर (मंगलवार) को लौचा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैसा में डीएम,किशनगंज की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी. कार्यक्रम स्थल: यूएमएस, बैसा, लौचा पंचायत, बहादुरगंज।