Transcript Unavailable.
खबरें फटाफट-20 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जीवनपुर के ग्रामीणों ने किया पुल बनाने की मांग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के जीवानपुर गांव में पिछले कई सालों से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गांव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है 2.पोखरिया के लोगो ने पुल से संबंधित समस्याओं से विधायक प्रतिनिधि को कराया अवगत किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत पोखरिया के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन | 3.शुद्ध पानी मिलने से ग्रामीण खुश कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत अन्तर्गत वार्ड न० 02 बहीकोल मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
खबरें फटाफट-19 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.हर दिन हो रही है शुद्ध पेयजल की समस्या कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत डोरिया गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है। 2.ग्रामीण ने किया नाला निर्माण का मांग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के बोहिता वार्ड संख्या 01 मैं नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खिचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया मांग | 3.ग्रामीणों ने नाला की मांग की कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के मेहंदीपुर वार्ड संख्या 13 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
Transcript Unavailable.
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत धनपुरा के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज दौरे के क्रम में मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, एमएलसी खालिद अनवर सहित अन्य विधायक जिला परिषद अध्यक्ष नुदरत महजबी के आवास पर पहुंचे। जहा मंत्री श्रीमती सिंह व अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। वही पंचायती राज्य विभाग के साथ साथ जिले से जुड़ी समस्याओं से जिप अध्यक्ष नुदरत महजबी एवं जिला परिषद सदस्यों द्वारा अवगत करवाया गया। मंत्री ने समस्याओं के निराकरण का सभी को भरोसा दिया है। इस मौके पर विधायक अंजार नईमी, सऊद आलम, पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम जिप सदस्य निरंजन राय, अंजार आलम, इमरान आलम, नासिक नादिर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
किशनगंज- पोठिया के फाला पावर हाउस के नजदीक महानंदा नदी पार करने के दौरान व्यक्ति के डूबने का मामला, गुरुवार से लेकर अब तक तलाशी जारी, प्रशासन का कोई अमला अब तक मौके पर नहीं पहुंचा
किशनगंज रेलवे रैक प्वायंट से प्रतिवर्ष मक्का के सीजन में 9 से 10 रैक मक्का की लोडिंग होती है। 20 से 25 करोड़ का मक्का बांग्लादेश, पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती स्टेशन व दक्षिण पश्चिम राज्यों में भेजा जाता है। बांग्लादेश भेजने में रेलवे को एक रैक की बुकिंग में करीब 10 लाख रुपए राजस्व प्राप्त होता है। जबकि दक्षिण पश्चिम राज्यों के लिए मक्का की एक रैक की बुकिंग पर 80 से 90 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। मतलब यह कि यहां के किसानों की मेहनत की कमाई से दूसरे देश व राज्य के व्यापारी मालामाल हो रहे हैं। किसानों की मानें तो अगर यहां मक्का प्रसंस्करण इकाई लगा दिये जाए तो किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य तो मिलेगा।
खबरें फटाफट-18 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सड़क का मरम्मति करण का कार्य जल्द से जल्द किया बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के नरकली हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए। 2.विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर माननीय उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात पटना: माननीय उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी से उनके 05 सर्कुलर रॉड आवास में भेंट किये। कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब । मिलकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। 3.सड़क खराब होने से ग्रामीण है काफी परेशान बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हल्दीखोरा पंचायत के टूपामारी मुख्य सड़क से आजाद के घर तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है वही ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहां के ग्रामीण है सड़क से काफी परेशान है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले के अग्निशमन विभाग को अब तक नहीं मिला है अपना भवन। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुई थी। दिसम्बर 2022 तक कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्माण की धीमी रफ्तार की वजह से निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। अग्निशमन केंद्र खगड़ा स्टेडियम के ठीक बगल में बन रहा है। हालांकि अब तक 80 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। पूरे भवन के फिनिसिंग का कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है।
