किशनगंज से लेकर पटना तक वाणिज्य कर विभाग की छापेमारी, 6 जिलों में 8 करोड़ की पकड़ी गई गड़बड़ी, 2.95 करोड़ का माल किया जब्त, 24 टीमों ने की छापेमारी
किशनगंज के ठाकुरगंज बीआरसी ऑफिस में अकाउंटेंट भी प्रतिनियोजन पर है। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक सभी प्रतिनियुक्त कर्मी चाहे वो शिक्षक हो या कार्यालय कर्मी, सभी लोगों को अपने- अपने मूल कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य है, किशनगंज सर्व शिक्षा कार्यालय के मूल कर्मी सुमित कुमार लंबे अर्से से यहां पर जमे हैं, जिन्हें वापस अपने ऑफिस में भेजने की जरुरत है
पूर्णिया पुलिस ने नशा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, 60 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, दालकोला से नशा खरीदकर जिले में सप्लाई करने का खुलासा
किशनगंज- बेलवा के ओदरा डॉक नदी घाट पर हादसा, नहाने के दौरान युवक डूबा, एनडीआरएफ को तलाशी अभियान में लगाया, दिलावरगंज का रहने वाला है राकेश कुमार
खबरें फटाफट-21 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सड़क में बरसात का पानी लगने से लोगों को परेशान कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मजकुरी पंचायत के पोखरिया मुख्य सड़क से राम प्रसाद के घर तक बनी सड़क 3 साल के अंदर ही जर्जर हो गया लेकिन सड़क को मरम्मती किया गया।जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है। 2.कच्ची सड़क पर जलजमाव से लोगों को परेशानी किशनगंज शहर के कई वार्डों में अब भी लोगों को कच्ची सड़क होकर ही आवाजाही करनी पड़ती है। बरसात का मौसम शुरु हो गया है। ऐसे में कच्ची सड़क पर जलजमाव से लोगों को फिर परेशान होना पड़ेगा। शहर के केलाबगान, रुईधासा, डुमरिया, खगड़ा, पूरबपाली सहित अन्य जगहों पर आज भी कच्ची सड़क हैं। 3.रसुलगंज गांव में पिछले 7 दिन से नही आ रहा है किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत रसुलगंज गांव में पिछले 7 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत शाहनगरा के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के सीमांचल जिला से अबू बकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मुख्यमंत्री योजना से बनी सड़क में गड्ढा हो गया। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
बिहार राज्य के सीमांचल से अबू बकर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि गांव में भेपर लाइट ख़राब हो जाने से लोगो को आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
बिहार राज्य के सीमांचल जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अबूबकर कहते हैं कि बिहार राज्य के किशनगंज जिले के खोजधामान प्रखंड अंतर्गत कुड़ी पंचायत के वर्ड नंबर 9 में पिछले तीन दिन से नल जल योजना किसी को नहीं मिल रहा है। इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना सभी को मिले
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से अबू बकर कहते हैं कि नाला टूट जाने से नाली का पानी बाह रहा है बाहर। जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है
