खबरें फटाफट-19 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.हर दिन हो रही है शुद्ध पेयजल की समस्या कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत डोरिया गांव में पिछले 3 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है। 2.ग्रामीण ने किया नाला निर्माण का मांग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के बोहिता वार्ड संख्या 01 मैं नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खिचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया मांग | 3.ग्रामीणों ने नाला की मांग की कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के मेहंदीपुर वार्ड संख्या 13 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।