किशनगंज जिले के एनएच 327 साबू डांगी चौक से कादो गांव बाजार जाने वाली सड़क पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से बनी पुल का एप्रोच लगातार हो रही बारिश के कारण ध्वस्त होने लगा है।इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आनेवाले दिनों में आवाजाही प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
किशनगंज जिले में लगातार बारिश से किसानों के चेहरे मुस्कान लौट आयाी है। कुछ दिनों से क्षेत्र में अच्छी खासी बारिश हुई है। इस बार भी क्षेत्र के किसानों ने धान के फसल की अच्छी बुआई की है। बारिश अच्छी होने से किसानों को धान के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।
किशनगंज जिले के श्रोताओं को सूचित किया जाता है कि बैंक, एनबीएफसी, भुगतान सिस्टम भागीदार, क्रेडिट सूचना कंपनी 30 दिनों में शिकायत का जवाब नहीं दे रहे हैं या जवाब से आप संतुष्ट नहीं हैं तो आरबीआई लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। आप 14440 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
किशनगंज जिले में गर्भवती महिला एवं शिशु के संर्पूण सुरक्षा के लिये नियमित टीकाकरण जरूरी है। गर्भवती महिला व प्रसव के बाद बच्चों को नियमित टीकाकरण से रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को मजबूती मिलती है। इससे बच्चे जल्द बीमार नहीं होते और किसी बीमार होने से भी जल्द स्वस्थ हो जाते हैं। इसके विपरित गर्भवती महिला व बच्चों का टीकाकरण नहीं होने से बच्चों में रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का समुचित विकास नहीं हो पाता है।
पोठिया प्रखंड अंतर्गत देवी चौक सोनापुर आरइओ सड़क जर्जर होने से प्रखंड क्षेत्र सहित पड़ोसी प्रखंड ठाकुरगंज की हजारों की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों को इस जर्जर सड़क से यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है।
किशनगंज जिले में लगातार बारिश से धान के पौधों में जान आ गयी है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में धान आच्छादन का लक्ष्य सौ प्रतिशत पूरा हो गया है। 85702 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 86166.85 हेक्टेयर में आच्छादन हो चुका है।
पोठिया प्रखंड में अनानस की अच्छी फसल और बाजारों में बढ़ती मांग तथा अधिक कीमत मिलने से किसान काफी खुश हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष किसानों को अधिक रेट अनानस का मिल रहा है।बताते चलें कि प्रखंड के फाला पंचायत स्थित गिल्हाबाड़ी लक्ष्मी पूजा अनानस फार्मर प्रोडक्शन अनानस पैकेजिंग एवं प्रोसिडिंग के लिए फैक्ट्री खुले जाने की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है और शीघ्र ही पैकेजिंग की कार्य प्रारंभ हो जाती है तो क्षेत्र के किसानों के लिए अनानस को मंडी तक ले जाने की समस्या खत्म हो जाएगी।
खबरें फटाफट-16 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.मौसम की जानकारी बिहार मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी बुलेटिन में सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय सहित 12 जिलों में आज बारिश के अलर्ट जारी किए हैं। 2.बार बार सड़क खराब होने से ग्रामीण है काफी परेशान कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत भगाल पंचायत के शाहनगर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है। 3.नलों में शुद्ध पेयजल की ग्रामीण ने की माँग कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के बहीकोल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती नुदरत महजबीन निज आवास मैं माननीय मंत्री श्रीमती लेशी सिंह माननीय विधान पार्षद खालिद अख्तर, वक्त बोर्ड के चेयरमैन माननीय इरशादल्ला खान माननीय पूर्व विधायक श्री मास्टर मुजाहिद आलम, ठाकुरगंज विधायक माननीय सऊद असरार असरार बहादुरगंज विधायक माननीयअंजार नाइमी का आगमन, वही माननीय जिला परिषद सदस्यों ने साल एवं बुके देकर मान्य सदस्यों का स्वागत किया
किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन|
