बिहार मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा जारी बुलेटिन में सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और लखीसराय सहित 12 जिलों में आज बारिश के अलर्ट जारी किए हैं।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य कह रही है कि वो गांव गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक कर रही हैं। ठाकुरगंज की प्रकृति से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसे कई लोगों को देखा है जो पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई कोशिशें कर रहे हैं

खबरें फटाफट-15 अगस्त 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1. किशनगंज जिले में मनाया गया धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस। किशनगंज जिले में जिला समाहरणालय शाहिद असफाकुल्ला स्टेडियम सहित अन्य सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। 2.सड़क मरम्मति कार्य जल्द से जल्द किया जाए किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हाट स्तिथसड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए। 3.नाला से संबंधित समस्याओं से विधायक प्रतिनिधि को कराया अवगत किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया, आयोजन, जिसके तहत चिकनी के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

टेढ़ागाछ थाना में हुआ शांतिपूर्ण माहौल में झंडा तोलन थाना अध्यक्ष धनजी कुमार के द्वारा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों,कॉलेजों,आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवन, जीविका कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय, और पुलिस चौकी में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तलन किया गया है। साथ ही कई जगहों पर तिरंगा फहराने के साथ साथ कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

किशनगंज के पाठामारी के तत्कालीन एसएचओ नन्द किशोर यादव शहीद, समस्तीपुर में ऑपेरशन के दौरान अपराधियों के साथ भिड़ंत में लगी थी गोली, अररिया जिला के पलासी प्रखण्ड अंतर्गत दिगली गांव में जश्न ए आजादी का रंग पड़ा फीका, लोकतंत्र के लिए शहादत को सलाम है

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी जगहों में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तलन किया गया है। साथ ही कई जगहों पर तिरंगा फहराने के साथ साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। बता दे कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चारो तरफ सड़को से लेकर गलियों तक लोगो के द्वारा वंदे मातरम् और भारत माता की जय की नारे लग रहे है।

झाला चौक में भीषण चोरी से अफरा तफरी पीड़ित दुकानदार ने थाने में दिया आवेदन

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया, आयोजन,जिसके तहत चिकनी के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन

नमस्कार साथियों मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा साथियों जैसा की आप सबको पता है कि आज 15 अगस्त है आज ही के दिन हमारा देश आजाद हुआ था आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के मोनिका सिन्हा से जी हां तो बताइए।1.आपका नाम क्या है? 2.भारत का राष्ट्रीय गान क्या है?