पोठिया प्रखंड अंतर्गत देवी चौक सोनापुर आरइओ सड़क जर्जर होने से प्रखंड क्षेत्र सहित पड़ोसी प्रखंड ठाकुरगंज की हजारों की आबादी को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों को इस जर्जर सड़क से यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है।