किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिसका नंबर-9264456425 है। इस नंबर पर 24 घंटे शिकायत ली जाती है और समस्या निदान के लिए संबंधित अधिकारी को जानकारी दे दी जाती है। बिजली विभाग ने एरिया वाइज उपभोक्ताओं और समाजसेवियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाना शुरू कर दिया है।

रानीगंज के पत्रकार के पीड़ित को 50 लाख रुपया मुआवजा मिलना चाहिए

किशनगंज डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम,1989 /नियम 1995 के तहत गठित जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज:- स्थानीय डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर "ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम" के मद्देनजर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। भाजपा के लोग लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह करते हैं, आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहती है लेकिन हमारे मुखिया उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। मंहगाई चरम सीमा पर है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा आम लोगों के लिए सोचते हैं, गरीबों/लाचारों के लिए चिंतित रहते हैं उनलोगो को समाज के मुख्य धारा से जोर रहे हैं। वहीं भाजपा और उनकी बी टीम समाज को बांटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कोचाधामन विधानसभा प्रभारी दीपक कुमार, वरिष्ठ नेता रियाज़ अहमद, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नजरूल इस्लाम, मुजफ्फर हुसैन, मुमताज आलम, नगर पार्षद विरेंद्र ठाकुर, आज़ाद आलम, ललित कुमार, अजय कुमार, अनिसुरर्हमान, फ़िरदौस आलम, सुनील कुमार, अपसार आलम, राजीव कुमार, जयनारायण सिन्हा, फातमा बेगम, रानी देवी, पिंटू कुमार, साहेब आलम, सगीर खान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार राज्य के किशनगंज के कोचाधामन में पशु लोड पिकअप वैन चालक ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर बाइक सवार तीन युवकों को बेदर्दी से पीटा, शीतलनगर चौक पर पुलिया के पास वारदात को दिया अंजाम, एक युवक की हालत नाजुक, मोबाइल पुलिस की टीम ने घायल युवक आसिफ को गंभीर हालत में सीएचसी में कराया भर्ती बताया जाता है कि बाइक सवार तीनों युवक काशीबाड़ी चारघरिया चौक से चौपराबुखारी ससुराल के लिए निकले थे, जहां से उन लोगों को कल दिल्ली जाना था, उन लोगों के साथ मवेशी लोड गाड़ी भी चल रही थी, लेकिन बेतहाशा धूल उड़ने पर वाहन चालक को बाइक सवार युवकों ने टोक दिया, जिससे नाराज वाहन चालक ने बलिया पुलिस पिकेट पार करने के बाद शीतलनगर पुलिया पर गाड़ी रोकी और बाइक सवार तीनों युवकों को रोक कर पिटाई करना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि सपटिया बिशनपुर गांव के मंजूर आलम का ट्रक है। जिसे पुलिस ने अब तक जब्त नहीं किया है। उधर इस मामले को लेकर काशीबाड़ी गांव में रोष का माहौल है।

किशनगंज लोकसभा के अंतर्गत अमौर विधानसभा क्षेत्र का यातायात को लेकर सबसे पिछड़ा इलाका बैसा प्रखंड क्षेत्र के लोगों के अच्छी खबर है, बैसा प्रखंड क्षेत्र में महानंदा नदी के अभयपुर घाट पर अगले तीन साल में पुल बन कर तैयार हो जाएगा। इसकी जानकारी एआईएमआईएम बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने दी।

बिहार में मुखिया संघ की हड़ताल जारी, किशनगंज जिले में भी बेमियादी हड़ताल पर हैं मुखिया, अपनी मांगों को लेकर अलग अलग प्रखंडों में मुखिया संघ ने किया प्रदर्शन, अधिकारियों में कटौती के खिलाफ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

किशनगंज के डायट कॉलेज चकला में चौपट व्यवस्था से ट्रेनी टीचर्स परेशान, बेतरतीब टॉयलेट और पानी की व्यवस्था नहीं होने से शिक्षकों में रोष, कॉलेज प्रबंधन से सिस्टम दुरुस्त करने की रखी मांग

बहादुरगंज के निशंद्रा फील्डर लौचा पंचायत बैसा वार्ड नंबर 8 में बिजली कि तार पर पेर गिरने से बिजली बाधित कृपया बिजली विभाग से अपील है के जल्द से जल्द बिजली बहाल करें