बिहार राज्य के किशनगंज जिले के बहादुरगंज:- स्थानीय डाक बंगला परिसर में जनता दल यूनाइटेड प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर "ग्राम संसद सद्भाव कार्यक्रम" के मद्देनजर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता नगर पार्षद सह जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं वो करते हैं, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा की स्थिति बेहतर हुई है। भाजपा के लोग लोगों को झूठे सपने दिखाकर गुमराह करते हैं, आपसी भाईचारे को तोड़ना चाहती है लेकिन हमारे मुखिया उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। मंहगाई चरम सीमा पर है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा आम लोगों के लिए सोचते हैं, गरीबों/लाचारों के लिए चिंतित रहते हैं उनलोगो को समाज के मुख्य धारा से जोर रहे हैं। वहीं भाजपा और उनकी बी टीम समाज को बांटने का काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी भूमिपाल राय, पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कोचाधामन विधानसभा प्रभारी दीपक कुमार, वरिष्ठ नेता रियाज़ अहमद, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष एहतेशाम अंजुम, महिला जिलाध्यक्ष जानकी सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नजरूल इस्लाम, मुजफ्फर हुसैन, मुमताज आलम, नगर पार्षद विरेंद्र ठाकुर, आज़ाद आलम, ललित कुमार, अजय कुमार, अनिसुरर्हमान, फ़िरदौस आलम, सुनील कुमार, अपसार आलम, राजीव कुमार, जयनारायण सिन्हा, फातमा बेगम, रानी देवी, पिंटू कुमार, साहेब आलम, सगीर खान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
