किशनगंज जिले में इस वर्ष डेंगू का एक भी मरीज की पहचान नहीं हुई है।यह जिलेवासियों एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की बात है।गौरतलब हो कि बीते वर्ष सितंबर अक्टूबर माह में जिले में 14 डेंगू मरीज की पहचान हुई थी। सभी मरीज किशनगंज शहरी क्षेत्र निवासी के थे। जांच के बाद डेंगू पुष्टि होने पर सभी मरीज का इलाज के बाद सभी मरीज स्वास्थ्य हुए थे, अधिक प्रभावित कई मरीज को सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था।

किशनगंज जिले से टीबी, एचआईवी एड्स और हेपेटाइटिसबी व सी जैसी बीमारियों को मिटाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान के साथ मंडल कारा में बंद कैदियों का जांच किया जा रहा है। 17 अगस्त को शुरू हुई जांच मे 161 कैदियों का एसटीआई, एचआईवी, टीबी और हेपेटाइटिस बी व सी आदि एकीकृत बीमारियों का जांच किया गया। जांच में 3 कैदी हेपटाइटिस बी एवं आरपीआर टेस्ट में एक कैदी सिप्लिस पॉजिटिव पाया गया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सुधा आचार्य ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज शहर के तेघरिया रेल गुमटी होकर जानेवाली सड़क वर्षों से जर्जर है। रेल गुमटी से लेकर तेघरिया मुहल्ला मोड़ तक सड़क पर कई जगह गड्ढ़े बन गए हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर इस मुहल्ला में स्कूल रहने के कारण स्कूल आने जानेवाले बच्चे भी परेशान रहते हैं। बारिश होने पर तो यह झील जैसा बन जाता है।

किशनगंज जिले में बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए स्तनपान के साथ छह माह का उम्र पूरा होने पर पौष्टिक अतिरिक्त ऊपरी आहार का दिया जाना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी संचालित 1868 ऑगनबाड़ी केंद्रों में अन्नप्राशन (ऊपरी आहार की शुरुआत) दिवस का आयोजन हुआ।

किशनगंज सदर अस्पताल में सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने वाली है, इसी उद्देश्य से सदर अस्पताल में जल्द 10 बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा। आईसीयू वार्ड के लिए चिन्हित कमरों का आधारभूत संरचना में सामग्री इंस्टॉल कर आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित और ऑक्सीजन सहित सुविधाओं से तैयार किया जाएगा। आईसीयू वार्ड की स्थापना के लिए सदर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में तीन रूम को चिन्हित किया गया है।

ठाकुरगंज स्टेशन पर पुराना कोच को डिजायन कर खोला जाएगा रेस्टोरेंट, टेंडर होने के बाद रेलवे ने शुरू किया हेंडओवर देने का काम , यहां लोग दशहरा से इस रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ उठाएंगे। यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।

किशनगंज जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आ गया है।मानसून के रुठ जाने से जिले में बारिश नहीं हो रही है। दो दिनों से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखी गयी। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने 23 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

किशनगंज जिला मुख्यालय की जर्जर प्रमुख सड़कों का कायाकल्प जल्द होगा। शहर के बाजार सहित मुख्य सड़कों का कालीकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने चार करोड़ रुपए से अधिक की राशि का टेंडर निकाल दिया है। ऑनलाइन टेंडर अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर रखी गयी हैं।काफी दिनों से इन सड़कों के जीर्णोद्धार की आवाज उठती रही है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत पुरंदाह के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन