किशनगंज सदर अस्पताल में सामान्य से लेकर गंभीर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने वाली है, इसी उद्देश्य से सदर अस्पताल में जल्द 10 बेड का आईसीयू वार्ड बनेगा। आईसीयू वार्ड के लिए चिन्हित कमरों का आधारभूत संरचना में सामग्री इंस्टॉल कर आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित और ऑक्सीजन सहित सुविधाओं से तैयार किया जाएगा। आईसीयू वार्ड की स्थापना के लिए सदर अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर में तीन रूम को चिन्हित किया गया है।