किशनगंज जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव आ गया है।मानसून के रुठ जाने से जिले में बारिश नहीं हो रही है। दो दिनों से अधिकतम तापमान में भी वृद्धि देखी गयी। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने 23 अगस्त से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।