मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी ब्लॉग के ग्राम पंचायत पलवट के निवासी ललीत ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता तार सिंह अलावे ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और उनसे बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि ललीत जी का आधार कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से ललीत जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है। 

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिले के पाटी तेहसिल के ग्राम ओसाङा की निवासी श्रीमती झीनली भावसिग ने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। समस्या यह थी कि उनको परिवार नियोजन का लाभ नहीं मिल रहा था। इस खबर को निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चलाया गया और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया और बातचीत की। इसके बाद इसका असर यह हुआ कि श्रीमती झीनली भावसिग को परिवार नियोजन का लाभ मिल गया है। इसके लिए इन्होने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रही है

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिले के ग्राम घुघसी की निवासी श्रीमती गीनता बाई ने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी और समस्या यह थी कि उनको परिवार नियोजन का लाभ नहीं मिल रहा था। इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलाया गया था और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया और बातचीत की और इसका असर यह हुआ है कि आज दिनांक 16/7/2021 को समस्या का निराकरण कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिले के पाटी तहसील के ग्राम पोसपुर की निवासी श्रीमती सेना शाकीराम ने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। उनकी समस्या यह थी कि उनको परिवार नियोजन का लाभ नहीं मिल रहा था। इस खबर निष्ठा स्वास्थ्य मोबाइल वाणी पर चलाया गया और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसके बाद इसका असर यह हुआ है कि दिनांक 16/7/2021 को समस्या का निराकरण हो गया है। इसके लिए श्रीमती सेना शाकीराम ने निष्ठा स्वास्थ्य मोबाइल वाणी को शुक्रिया कहा

मध्यप्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम पंचायत भण्डारदा के निवासी नाम भारत अलावे पिता पतरसिंह इनको मोबाइल वाणी की जानकारी अच्छी लगी

मध्यप्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम पंचायत भण्डारदा आंबा फल्या के निवासी नाम समरी बाई अलावे पति सवकारीया अलावे इनका समस्या यह है कि मनरेगा मजदूरी के पैसे नहीं मिल रहे हैं आज दिनांक 28/06/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है मेरे द्वारा

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड से जसवंत अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कुछ दिन पहले उनके द्वारा वाणी पर एक समस्या दर्ज कराई गयी थी। समस्या यह थी की उनके गाँव का दो हैंडपम्प कई महीनों से ख़राब था। जिसके के संवादाता ने इस खबर को संबधित अधिकारी के साथ साझा किया एवसं उनसे संपर्क किया। जिसका असर यह हुआ की जसवंत अलावे के गाँव का हैंडपम्प बना दिया गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड के पलवट पंचायत से बानुबाई मखड़ा की बेटी सनबाई ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनकी माँ बानुबाई मखड़ा को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा था। इससे सम्बंधित खबर कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराई गयी थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी संवादाता ने उनकी सहायता की और संबधित अधिकारी से मिल कर उनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं

मध्यप्रदेश राज्य के बडवानी जिला के पाटी तेहसिल के ग्राम सावरियापानी आलिया कुआँ फल्या के निवासी मंजुला जमरे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 3/6/2021 को अपनी समस्या मोबाइल वाणी से दर्ज कराई थी और समस्या यह थी कि उनके पिताजी श्री सुरसिग जमरे को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा था इसकी खबर मोबाइल वाणी पर चलाई गयी थी और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया और बातचीत की और इसका असर यह हुआ है कि आज दिनांक 10/6/2021 को मोबाइल वाणी की सहायता से श्री सुरसिग जमरे को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मोबाइल वाणी की सहायता से मिल गया है।

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी से हमारे श्रोता राजा राम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि उनका परिवार समग्र आईडी में नाम नहीं जुड़ रहा है। इस समस्या का हल के लिए निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मदद चाहते हैं