मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी ब्लॉग के ग्राम पंचायत पलवट के निवासी ललीत ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 07/07/2021 को उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवादाता तार सिंह अलावे ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुंचाया और उनसे बातचीत भी किया। इसका असर यह हुआ है कि ललीत जी का आधार कार्ड बन गया है। समस्या का समाधान होने से ललीत जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।