मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पाटी प्रखंड के पलवट पंचायत से बानुबाई मखड़ा की बेटी सनबाई ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनकी माँ बानुबाई मखड़ा को वृद्धा पेंशन नहीं मिल रहा था। इससे सम्बंधित खबर कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड कराई गयी थी। जिसके बाद मोबाइल वाणी संवादाता ने उनकी सहायता की और संबधित अधिकारी से मिल कर उनकी समस्या का समाधान करवा दिया है। इसके लिए वे मोबाइल वाणी को धन्यवाद देते हैं
