बड़वानी :-अटल बिहारी वाजपयी सुशासन ओर निति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष श्री सचिन चर्तुवेदी एवं म.प्र. जन अभियान परिषद् के महानिदेशक श्री बी. आर. नायडू द्वारा सीएमसीएलडीपी के विद्याथीर्यो, स्वैच्छि संगठन के प्रतिनिधि व कोरोना वालेंटियरो की संवाद बैठक का आयोजन हुआ। महानिदेशक श्री नायडू द्वारा सीएमसीएलडीपी विद्यार्थीयो से बीएसडब्ल्यु कोर्स करने के पश्चात जीवन मे क्या परिवर्तन हुआ पर चर्चा की गई । जिसमे छात्रो द्वारा एक-एक कर बताया गया की उनके जीवन मे अनेक परिवर्तन हुऐ जैसे व्यक्तिगत विकास, शासकीय योजनाओ के प्रति जानकारी मे वृद्धि एवं गाॅव मे नेतृत्व करने की क्षमता का विकास हुआ एवं सामाजिक कार्य के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी स्वैच्छिक नोकरी मिलने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ हुई। महानिदेश श्री नायडू ने संबोधित करते हुए बताया गया की बीएसडब्ल्यु कोर्स गांव मे विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है, एवं समाज को नई दिशा व अत्मनिर्भता की ओर प्रेरित करता है तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे हाई सेकण्डरी के पश्चात ड्राप हुए बच्चो द्वारा बीएसडब्ल्यु कोर्स पुर्ण कर अपनी योग्यता बढाई है। विद्याार्थीयो द्वारा एम.एस.डब्ल्यू कोर्स भी चालू कराने हेतु आग्रह किया गया। जिसमे महानिदेशक द्वारा विद्याार्थीयो को आश्वस्त किया गया कि वे इस कोर्स हेतु सरकार को अवगत करायेंगे । बैठक मे स्वैच्छिक संगठनो द्वारा कोरोना महामारी के दोेेैरान किये गये कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया ं। उक्त बैठक में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराजसिंह, अनुविभागीय अधिकारी बडवानी श्री घनश्याम धनगर, संभागीय समन्वयक म.पं. जन अभियान परिषद इन्दौर उपस्थित थे। बैठक मे उपस्थित समस्त अतिथियो व प्रतिनिधियो का आभार जिला समन्वयक सुश्री ज्योति वर्मा द्वारा किया गया।

बड़वानी:- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की ओपन बुक पद्धति के माध्यम से आयोजित हो रही परीक्षाओं का दौर जिले के महाविद्यालयों में जारी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एन एल गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ प्रमोद पंडित ने बताया कि वर्तमान में स्नातकोत्तर स्तर की कला संकाय (एमए) की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुई है । इस परीक्षा में लगभग 2300 विद्यार्थियों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाए जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर जमा कराई है। यह उत्तर पुस्तिकाऐ इकट्ठा करके इन्हें व्यवस्थित रूप से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर प्रेषित किया जा रहा है। एमए की परीक्षाएं संपन्न करवाने हेतु डॉ के एस बघेल को केंद्राध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार से महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुरेश चंद्र जैन ने बताया कि दिनांक 20 जुलाई से बीए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही है । जिसकी उत्तर पुस्तिका 26 जुलाई तक विद्यार्थियों से प्राप्त की जाएगी । बीए प्रथम वर्ष में संपूर्ण जिले में लगभग 4000 विद्यार्थी दर्ज है एवं वे सभी ओपन बुक परीक्षा पद्धति से इन परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है। डॉ पंडित ने बताया कि विश्वविद्यालय से प्रश्न पत्र अपलोड किए जाते हैं जिन्हें डाउनलोड करके विद्यार्थियों के समूह में प्रेषित किया जाता है एवं महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा किया जाता है । ताकि वहां से विद्यार्थी इन्हें नोट कर सकें विद्यार्थियों को 16 पेज की उत्तर पुस्तिका में अपने प्रश्नों के उत्तर लिखना होते हैं एवं उन्हें संग्रहण केंद्रों पर जमा करना होता है। परीक्षा केंद्र अध्यक्ष डॉ केएस बघेल ने बताया कि परीक्षाओं में विद्यार्थियों से एवं शिक्षकों से कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करवाया जा रहा है।

बड़वानी जिले में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 96 केन्द्रों पर 18038 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे ने बताया कि गुरुवार को 17400 के लक्ष्य के विरुद्ध 18038 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। जो लक्ष्य का 103.67 प्रतिशत उपलब्धि है। .

बड़वानी जिले के तोरणमाल में 18 जुलाई रविवार को हुई दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए, मृत लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष से 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने अपनी लोकसभा क्षेत्र के जनजातीय लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने जो सहायता की घोषणा की है। उसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया है। ज्ञातव्य है लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने भी दुर्घटना में मृत हुए परिवार के लोगो को 5-5 हजार रुपये देने की घोषण की थी।

मध्य प्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम भण्डारदा सुतार फल्या के निवासी नाम दिवानसिह सस्ते पिता पेमसिग सस्ते इनका समस्या यह है कि मनरेगा मजदूरी के पैसे नही मिल रहे हैं दिनांक 22/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज़ कराई गई हैं मेरे द्वारा

मध्यप्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम पंचायत भंडारदा के निवासी नाम मुकेश अलावे पिता जुगाराम अलावे इनका समस्या यह है कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी ब्लॉग के ग्राम पंचायत पलवट की निवासी बाली बाई ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनकी पोती अमृता रावत का आधार कार्ड नही बन पा रहा है।उन्हें निष्ठा स्वास्थ्य मोबाइल वाणी से सहायता चाहिए

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम पलवट की निवासी बाली बाई ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनके पोते अभिषेक रावत का आधार कार्ड नही बन पा रहा है।मोबाइल वाणी से सहायता चाहिए समस्या।

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी तहसील के ग्राम पंचायत पलवट के निवासी रियान रावत की पत्नी ठुडी बाई का आधार कार्ड मे संशोधन नही हो पा रहा है दो बार रिजेक्ट हो गया है मोबाइल वाणी से सहायता चाहिए समस्या।

मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिला के पाटी ब्लॉग के ग्राम पंचायत पलवट के निवासी अमरसिंग अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उन्होंने मोबाइल वाणी पर प्रसारित कोरोना टीकाकरण के पंजीयन की जानकारी सुनी ओर सुनकर यह निर्णय लिया की वो खुद अपने मोबाइल से टीकाकरण हेतु पंजीयन कर सकते है।इन्होने मोबाइल वाणी को इस जानकारी के लिए धन्यवाद दिया