मध्य प्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम पंचायत भंडारदा के निवासी नाम मुगनेश अलावे के पत्नी का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है दिनांक 27/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है मेरे द्वारा

मध्य प्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के बड़वानी तहसील के भंडारदा ग्राम पंचायत के निवासी जाकेश अलावे पिता रुघनाथ अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है दिनांक 26/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है मेरे द्वारा

मध्य प्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के बड़वानी तहसील के ग्राम पंचायत भंडारदा के निवासी मुकेश अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके भाई देवेंद्र अलावे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है दिनांक 26/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है मेरे द्वारा

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के बड़वानी तहसील के भंडारदा ग्राम पंचायत के निवासी मुगनेश अलावे पिता पारसिंह अलावे ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनका निवासी प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है दिनांक 26/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है मेरे द्वारा

मध्य प्रदेश राज्य जिला बड़वानी तहसील बड़वानी ग्राम पंचायत भंडारदा के निवासी नाम मुकेश अलावे इनका समस्या यह है कि इनके पत्नी के आधार कार्ड में सरनेम नहीं जुड़ रहा है दिनांक 24/07/2021 को मोबाइल वाणी पर समस्या दर्ज कराई गई है

मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिले के पाटी तेहसिल के सावरियापानी पंचायत के ग्राम डाबरी की निवासी श्रीमती गुडी बाई ने मोबाइल वाणी पर 18/07/2021को अपनी समस्या दर्ज कराई थी। उनकी समस्या यह थी कि उनकी बेटी कुमारी एस्तेर सोलंकी का आधार कार्ड नहीं बन रहा था। इसकी खबर मोबाइल वाणी पर चलाई गयी थी और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया और बातचीत की गयी इसका असर यह हुआ है कि आज दिनांक 23/7/2021 को एस्तेर सोलंकी का आधार कार्ड मोबाइल वाणी की सहायता से बन गया है।इसलिए उन्होंने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।

बड़वानी जिले में गुरूवार को पुनः कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट शून्य प्राप्त हुई है, जबकि गुरूवार को 871 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव हुई है। जो कि जिले के लिए अच्छा संकेत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे ने बताया कि अब जिले में कोई भी कोरोना पाजिटिव किसी भी अस्पताल में उपचारार्थ नहीं है।

बड़वानी :-बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये 24 से 26 जुलाई तक वर्चुअल रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा । आॅनलाइन के माध्यम से 10वी से अधिक पास युवक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दिये गये नम्बरो पर काल कर जहाॅ जानकारी प्राप्त कर सकते है, वहीं रोजगार भी प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्चुअल रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की वेल्सन फार्मर फर्टीलाईजर आनंद गुजरात की कम्पनी युवाओं का चयन करेगी । इसके लिये युवा, कम्पनी के भर्ती अधिकारी श्री जयदीप के मोबाईल नम्बर 8200383197 या 9978554713 पर विडियो या आडियो काॅल कर सकते है। वहीं मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 9755357590 या 9165186683 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

बड़वानी:-परिवार परामर्श केंद्र में आवेदिका श्रीमती माधुरी कुशवाह पति स्वर्गीय लखन कुशवाह निवासी घुघरिया खेड़ी जिला खरगोन ने आवेदन देकर बताया कि मेरा विवाह 2017 में नवलपुरा बडवानी में हुआ था । उनका एक 4 वर्षीय पुत्र भी हैं। पति-पत्नि के आपसी विवाद होने से मैं मायके भी चली गई थी । जनवरी 2021 में मेरे पति का देहांत हो गया, उनके पति मामा के यहां दत्तक पुत्र थे। पति की मृत्यु पश्चात उन्होने अपने बेटे एवं स्वयं के हक के लिए कई बार सामाजिक स्तर से भी प्रयास किये, परन्तु उन्हे कही भी न्याय नही मिला । इस पर उन्होने परिवार परामर्श केन्द्र बड़वानी में आवेदन दिया। महिला के आवेदन के आधार परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी सब इंस्पेक्टर कविता कनेश, सब इंस्पेक्टर रेखा यादव, काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल, आरक्षक आशा डुडवे, जमुना बघेल व गीता कनेश के द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की। काउंसलिंग में महिला को दहेज का सारा सामान, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र ,पति के आधार कार्ड व अन्य समस्त दस्तावेज प्रदान किए गए। साथ ही पति की सारी संपत्ति में भी बेटे का हिस्सा भी दिलवाया गया।

गर्भवती महिलाओं को कोरोना टीका लगाने का शुभारंभ 23 जुलाई से जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 23 जुलाई से जिला चिकित्सालय बड़वानी, सिविल अस्पताल सेंधवा एवं अंजड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलावद, निवाली, पाटी, पानसेमल, राजपुर, पलसूद, वरला एवं ठीकरी में प्रारंभ किया जायेगा। उक्त टीकाकरण केन्द्रों पर गर्भवती महिलाएं जाकर अपना टीकाकरण कराकर, अपनी एवं अपने बच्चे को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करे।