बड़वानी जिले में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत गुरुवार को जिले के 96 केन्द्रों पर 18038 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे ने बताया कि गुरुवार को 17400 के लक्ष्य के विरुद्ध 18038 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। जो लक्ष्य का 103.67 प्रतिशत उपलब्धि है। .