बड़वानी :-अटल बिहारी वाजपयी सुशासन ओर निति विश्लेषण संस्थान के उपाध्यक्ष श्री सचिन चर्तुवेदी एवं म.प्र. जन अभियान परिषद् के महानिदेशक श्री बी. आर. नायडू द्वारा सीएमसीएलडीपी के विद्याथीर्यो, स्वैच्छि संगठन के प्रतिनिधि व कोरोना वालेंटियरो की संवाद बैठक का आयोजन हुआ। महानिदेशक श्री नायडू द्वारा सीएमसीएलडीपी विद्यार्थीयो से बीएसडब्ल्यु कोर्स करने के पश्चात जीवन मे क्या परिवर्तन हुआ पर चर्चा की गई । जिसमे छात्रो द्वारा एक-एक कर बताया गया की उनके जीवन मे अनेक परिवर्तन हुऐ जैसे व्यक्तिगत विकास, शासकीय योजनाओ के प्रति जानकारी मे वृद्धि एवं गाॅव मे नेतृत्व करने की क्षमता का विकास हुआ एवं सामाजिक कार्य के साथ साथ आर्थिक स्थिति भी स्वैच्छिक नोकरी मिलने से आर्थिक स्थिति भी सुदृढ हुई। महानिदेश श्री नायडू ने संबोधित करते हुए बताया गया की बीएसडब्ल्यु कोर्स गांव मे विकास के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है, एवं समाज को नई दिशा व अत्मनिर्भता की ओर प्रेरित करता है तथा ग्रामीण क्षेत्रो मे हाई सेकण्डरी के पश्चात ड्राप हुए बच्चो द्वारा बीएसडब्ल्यु कोर्स पुर्ण कर अपनी योग्यता बढाई है। विद्याार्थीयो द्वारा एम.एस.डब्ल्यू कोर्स भी चालू कराने हेतु आग्रह किया गया। जिसमे महानिदेशक द्वारा विद्याार्थीयो को आश्वस्त किया गया कि वे इस कोर्स हेतु सरकार को अवगत करायेंगे । बैठक मे स्वैच्छिक संगठनो द्वारा कोरोना महामारी के दोेेैरान किये गये कार्यो का प्रस्तुतिकरण किया गया ं। उक्त बैठक में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराजसिंह, अनुविभागीय अधिकारी बडवानी श्री घनश्याम धनगर, संभागीय समन्वयक म.पं. जन अभियान परिषद इन्दौर उपस्थित थे। बैठक मे उपस्थित समस्त अतिथियो व प्रतिनिधियो का आभार जिला समन्वयक सुश्री ज्योति वर्मा द्वारा किया गया।
