मध्यप्रदेश राज्य के बरवानी जिले के पाटी तहसील के ग्राम पोसपुर की निवासी श्रीमती सेना शाकीराम ने मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। उनकी समस्या यह थी कि उनको परिवार नियोजन का लाभ नहीं मिल रहा था। इस खबर निष्ठा स्वास्थ्य मोबाइल वाणी पर चलाया गया और सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसके बाद इसका असर यह हुआ है कि दिनांक 16/7/2021 को समस्या का निराकरण हो गया है। इसके लिए श्रीमती सेना शाकीराम ने निष्ठा स्वास्थ्य मोबाइल वाणी को शुक्रिया कहा
