Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखण्ड से संजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पटाही निवासी चंदा देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान चंदा देवी ने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं और इसे डेढ़ साल से सुन रही हैं। उन्हें जीविका मोबाइल वाणी में कामयाब दीदियों की कहानी और चमकी बुखार पर कार्यक्रम सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे को बहुत तेज़ बुखार आ गया था जिससे वे काफी परेशान हो गयी थी। इसके बाद उन्हें याद आया कि उन्होंने जीविका मोबाइल वाणी पर एक कार्यक्रम सुना था जिसमे चमकी बुखार के लक्षण के बारे में बताया गया था। इस कार्यक्रम के सहायता से उन्होंने अपने बेटे के चमकी बुखार को पहचाना और तुरंत चिकित्सक के पास ले गई। जिससे कि उनके बेटे का इलाज समय पर हो सका और अभी उनका बेटा बिलकुल स्वस्थ है

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखण्ड के खबड़ा ग्राम से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अंजलि कुमारी ने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं और उनकी सास जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं। जीविका मोबाइल वाणी सुनने से उन्हें गर्भवती महिलाओं के खान पान की जानकारी मिल साथ ही बच्चों के पूरक आहार की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने इस जानकारी को अपने जीवन में अपनाया और गर्भधारण के दौरान उन्होंने अपने खान पान का पूरा ध्यान रखा, साथ ही प्रसव के बाद अपने बच्चे को एक घंटे के अंदर अपना पीला गाढ़ा दूध अपने बच्चे को पिलाया और बच्चे के पूरक आहार का पूरा ध्यान रखा। इन सभी जानकारियों के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखण्ड के खबड़ा ग्राम से मोबाइल वाणी संवाददाता संजय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इन्द्रसेन देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान इन्द्रसेन देवी ने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। इसमें उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता है गर्भवती महिलाओं के बारे में सुनने में। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं के खान पान के बारे में उन्होंने मोबाइल वाणी पर सुना और जानकारी हासिल किया। वे खुद गर्भवती हैं और इस जानकारी के अनुसार वे अपने खान पान का ख्याल रखती हैं

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड के खबरा ग्राम से संजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजली दीदी से साक्षात्कार किया। जिसमे अंजली दीदी ने बताया कि वह और उनके परिवार के सभी सदस्य जीविका मोबाइल वाणी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सासु माँ जानकी जीविका समूह से जुडी हुई हैं। दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिला, चमकी बुखार, कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियाँ मिलती हैं। दीदी ने यह बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह जानकारी मिली कि गर्भवती महिला दस में से पाँच खाद्य समुह खा सकती हैं। जिसमे दूध से बनी दही, पनीर,खोवा हरी सब्जी और अंडे खाने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के जन्म के आधे घंटे के बाद गाढ़ा पीला दूध देनी चाहिए। ये सभी जानकारियाँ जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से मिली। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा लगा

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से पिंकी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर पिंकी देवी को गर्भवती महिला के खान पान, बच्चो के पूरक आहार और कोरोना वायरस के बारे में जानकारी सुनना अच्छा लगता है। गर्भवती महिला और बच्चों के खान पान के बारे में सुनने के बाद पिंकी देवी ने इसे अपने जीवन में अपनाया। जानकारी देने के लिए पिंकी देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के हसनी पंचायत से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से श्वेता भारती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर श्वेता भर्ती को मुन्नी की कहानी, गर्भवती महिला के खान पान, कोरोना वायरस और ओआरएस के बारे में जानकारी सुनना अच्छा लगता है। मुन्नी की कहानी सुनने के बाद श्वेता भर्ती को लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं करनी चाहिए, अगर लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में होती है तो उसके स्वास्थय पर असर पड़ता है और लड़की अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है। जानकारी देने के लिए श्वेता भर्ती जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड से संवाददाता संजय ने जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से रेणु दीदी से साक्षात्कार किया। रेणु दीदी ने बताया कि वह जीविका मोबाइल वाणी को दो साल से सुन रही है। उन्होंने यह बताया कि जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्या क्या करना जरुरी है, इसकी जानकारी मिली। उसी का पालन करते हुए अपने परिवार और बच्चों को इसकी जानकारी देती थी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मोबाइल वाणी के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के खान पान के बारे में जानकारी मिलने के बाद वह अपने घर और आस पास के लोगों को जानकारी देती हैं। रेणु दीदी ने यह भी बताया कि सभी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से मिलती है और इस जानकारी को अपने घरो और आस पास के लोगों को भी देती हैं।