बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मुसहरी प्रखंड के खबरा ग्राम से संजय कुमार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजली दीदी से साक्षात्कार किया। जिसमे अंजली दीदी ने बताया कि वह और उनके परिवार के सभी सदस्य जीविका मोबाइल वाणी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सासु माँ जानकी जीविका समूह से जुडी हुई हैं। दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिला, चमकी बुखार, कोरोना वायरस से संबंधित जानकारियाँ मिलती हैं। दीदी ने यह बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह जानकारी मिली कि गर्भवती महिला दस में से पाँच खाद्य समुह खा सकती हैं। जिसमे दूध से बनी दही, पनीर,खोवा हरी सब्जी और अंडे खाने हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे के जन्म के आधे घंटे के बाद गाढ़ा पीला दूध देनी चाहिए। ये सभी जानकारियाँ जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से मिली। जिससे उन्हें बहुत ही अच्छा लगा