बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से संजय कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य पर चर्चा करती हैं वे गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों के खान पान पर दूसरे दीदी को जानकारी देती हैं। उनका कहना है कि वे जीविका से जुड़ी हुयी हैं और इसमें जो भी कार्यक्रम चलता है उसे सुनकर दूसरे दीदी को बच्चों के खान पान की जानकारी देती हैं। उन्होंने बोधी बीघा में रहने वाली एक दीदी को जानकारी दिया था कि बच्चे को जन्म से लेकर छः महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए पानी की एक बून्द भी नहीं देना चाहिए। लेकिन वो दीदी नहीं मान रही थी। फिर सुनीता देवी ने उन्हें जीविका मोबाईल वाणी सुनने के लिए कहा जिसका असर यह हुआ कि उनके विचार में परिवर्तन आया और वे अब अपने बच्चे को पानी नहीं पिलाती हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से संजय कुमार ने मोबाईल वाणी के माध्यम से सुनीता देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे स्वास्थ्य पर चर्चा करती हैं वे गर्भवती ,धात्री महिला और बच्चों के खान पान पर दूसरे दीदी को जानकारी देती हैं। उनका कहना है कि वे जीविका से जुड़ी हुयी हैं और इसमें जो भी कार्यक्रम चलता है उसे सुनकर दूसरे दीदी को बच्चों के खान पान की जानकारी देती हैं। उन्होंने बोधी बीघा में रहने वाली एक दीदी को जानकारी दिया था कि बच्चे को जन्म से लेकर छः महीने तक केवल माँ का दूध ही देना चाहिए पानी की एक बून्द भी नहीं देना चाहिए। लेकिन वो दीदी नहीं मान रही थी। फिर सुनीता देवी ने उन्हें जीविका मोबाईल वाणी सुनने के लिए कहा जिसका असर यह हुआ कि उनके विचार में परिवर्तन आया और वे अब अपने बच्चे को पानी नहीं पिलाती हैं।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के काँटी प्रखंड के लश्करीपुर पंचायत से प्रियंका कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता हैं। उन्होंने बताया की उनके पड़ोस में एक महिला का प्रसव होना था, महिला को जीविका मोबाइल वाणी सुनने के लिए प्रेरित किया गया। जिसका असर यह हुआ कि महिला ने मोबाइल वाणी से खान पान से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर, जानकारी को अपने जीवन में अपनाया। जिससे कि प्रसव में किसी तरह कि समस्या नहीं हुई और बच्चा बिलकुल स्वस्थ पैदा हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके घर में एक बच्चा चमकी बुखार से ग्रषित है। जिसका वो काफी अच्छे से देखभाल करती हैं। चमकी बुखार में बच्चे का देखभाल करने की जानकारी भी उन्हें जीविका मोबाइल वाणी से ही मिली है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के मौसिमपुर से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बेबी देवी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से बेबी देवी को बच्चो के खान पान के बारे में जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद बेबी देवी अपने बच्चो को 7 खाद्य समूह में से 4 खाद्य समूह जरूर खिलाती है। जानकारी देने के लिए बेबी देवी जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के जिला नालंदा के नगरनौसा प्रखंड के उषा सीएलएफ से संजय मोबाइल वाणी के माध्यम से सरस्वती जीविका ग्राम संगठन की अध्यक्ष वीणा देवी का साक्षात्कार लिये जिसमे वीणा देवी बताती है कि वे जीविका मोबाइल वाणी चार वर्षों से सुन रही है। इसमें उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारियां जीवन में स्वस्थ रहने के लिए बतायी जाती है वो बहुत अच्छी लगती है जैसे गर्भवती महिलाओं के खानपान से जुड़ी बातें ।मोबाइल वाणी से मिली जानकारियों को ये अपने परिवार के सदस्यों को बताती है और उसे अपनाती भी है ,जैसे कि गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में दस खाद्य समूहों में से पांच खाद्य समूहों का प्रतिदिन सेवन करना चाहिए जैसे हरी साग सब्जियां ,दाल ,फल ,दूध ,पनीर ,अंडा,मांस एवं मछली आदि का सेवन करना चाहिए ये सारी जानकारियां उन्होंने ने अपनी ननद को बताया। इन जानकारियों को उनकी ननद ने अपने जीवन में अपनाया है और उनका बच्चा हृष्ट पुष्ट है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के परवल पुर प्रखंड के मुस्कान सी एल एफ से संजय ने एक दीदी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया वे जीविका मोबाइल वाणी को नियमित रूप से सुनती हैं। इसमें वे धात्री महिला ,बच्चों और गर्भवती महिला के खान पान की जानकारी सुनती हैं जो उनको बहुत ही अच्छी लगती है। इसमें वे समय से खाना खाना ,साफ सफाई से रहना ,टीकाकरण करना आदि सुनती हैं। इसमें से उन्हें सबसे अच्छा धात्री महिला के बारे में जानकारी जो मिलता है वो अच्छा लगता है। उनका कहना है इसे सुनने के बाद वे अपने घर और आस पास की महिलाओं को भी इसकी जानकारी देती हैं जिसे वे अपने जीवन में लागु कर रही हैं और आज वे और उनका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। इस जानकारी के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं। .

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से ज़ुल्फ़िकार जीविका मोबाइल वाणी के माध्यम से रेखा दीदी से साक्षात्कार किया। रेखा दीदी ने बताया कि उन्हें जीविका में चल रहे सभी कार्यक्रम बहुत ही अच्छे लगते हैं और दिन में अपने कामों में व्यस्थ होने के कारण वह कार्यक्रम को रात में अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सुनती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य सम्बन्धी उन्हें जो जानकारी मिली उसे अपने आस पास के सभी लोगों को बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी दीदी गर्भवती थी। जिसे उन्होंने अपनी दीदी को स्वास्थ्य पोषण के बारे में जानकारी दी और दस में से पाँच खाद्य समूह खाने को कहा। साथ ही अपनी दीदी को यह भी जानकारी दी कि बच्चे के जन्म के बाद माँ को गाढ़ा पीला दूध बहुत ही जरुरी है। रेखा दीदी ने यह भी बताया कि चमकी बुखार के बारे में वह सभी को जानकारी देती हैं कि अपने बच्चों को धुप में कहीं भी नहीं जाने देना चाहिए। अगर बच्चे को चमकी बुखार हुआ है, तो मीठे में चीनी या मीठा में कुछ भी खिलाना चाहिए और ओआरएस का घोल बनाकर पिलाना चाहिए । साथ ही रात को सोते समय बच्चे को खिलाकर सुलाना चाहिए और सुबह उठते के साथ ही बच्चे को भी उठाना चाहिए। अगर बच्चा नहीं उठता है, तो उसे तुरंत ही नजदीक किसी अस्पताल में ले जारकर डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए ।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड के हसनी पंचायत से संजय ने मोबाईल वाणी के माध्यम से श्वेता भारती से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे जीविका मोबाइल वाणी की नियमित श्रोता है। जीविका मोबाइल वाणी पर श्वेता भर्ती को मुन्नी की कहानी, गर्भवती महिला के खान पान, कोरोना वायरस और ओआरएस के बारे में जानकारी सुनना अच्छा लगता है। मुन्नी की कहानी सुनने के बाद श्वेता भर्ती को लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में नहीं करनी चाहिए, अगर लड़की की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में होती है तो उसके स्वास्थय पर असर पड़ता है और लड़की अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती है। जानकारी देने के लिए श्वेता भर्ती जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही है

बिहार राज्य के मुशरहि प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से जुल्फिकार के साथ निर्मला देवी बता रही हैं की जब भी ये समूह में जाती हैं तो मोबाइल वाणी के बारे में चर्चा करती हैं। और मोबाइल वाणी पर नंबर लगाकर दीदियों को सुनाती हैं। रूपा समूह की एक दीदी कोरोना का टिक्का नहीं ले रही थी तो इन्होने उसे मोबाइल वाणी पर टिक्का के बारे में चल रही जानकारी को सुनवाया उसके एक हफ्ते बाद ही दीदी ने कोरोना का टिक्का लगवा लिया। ये सभी को मोबाइल वाणी सुनने के लिए प्रेरित करती हैं। बता रही हैं की मोबाइल वाणी पर बच्चो से सम्बंधित चल रही जानकारी इन्हें अच्छा लगता है। जैसे की बच्चो के खान-पान और साफ़-सफाई कैसे करना चाहियें उनके स्वास्थ पर कैसे ध्यान रखना चाहियें।