बिहार राज्य के नालंदा जिला के परवल पुर प्रखंड के मुस्कान सी एल एफ से संजय ने एक दीदी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया वे जीविका मोबाइल वाणी को नियमित रूप से सुनती हैं। इसमें वे धात्री महिला ,बच्चों और गर्भवती महिला के खान पान की जानकारी सुनती हैं जो उनको बहुत ही अच्छी लगती है। इसमें वे समय से खाना खाना ,साफ सफाई से रहना ,टीकाकरण करना आदि सुनती हैं। इसमें से उन्हें सबसे अच्छा धात्री महिला के बारे में जानकारी जो मिलता है वो अच्छा लगता है। उनका कहना है इसे सुनने के बाद वे अपने घर और आस पास की महिलाओं को भी इसकी जानकारी देती हैं जिसे वे अपने जीवन में लागु कर रही हैं और आज वे और उनका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। इस जानकारी के लिए वे जीविका मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं। .