बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शिशु के जन्म से छह माह पश्चात उन्हें पोषण देना शुरू कर दिया जाता है. अगर शिशु को सही समय पर सही पोषण न मिल सके तो वह कुपोषण का शिकार हो सकता है. शिशुओं में कुपोषण को कम करने के लिए सरकार द्वारा पूरे सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. सही पोषण के मिलने से ही शिशुओं में कुपोषण को खत्म किया जा सकता है. इसलिए बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण की सही जानकारी का होना जरूरी है. विस्तृत जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से अणु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वह जीविका समूह की सदस्य है।उनका कहना है कि इनके गांव में चार साल के बच्चे चमकी बुखार से मृत्यु हो गयी है।जबकि उनके माता पिता पढ़े लिखे थे और वह बच्चे को रात को खाना खिलाकर सुलटते थे और बाहर भी जाने नहीं देते थे।फिर उस बच्चे की मृत्यु चमकी बुखार से कैसे हो गई,इसके बारे में जानकारी चाहती है।

बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से विभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक लोकगीत प्रस्तुत कर रही है जो नारी पर आधारित है

राष्ट्रीय पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह (01 से 30 सितंबर)के तहत पोषण परामर्श केंद्र का उद्घाटन समाहरणालय परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह और उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा द्वारा किया गया। यह पोषण परामर्श केंद्र पूरे एक माह तक कार्यरत रहेगा। इस दौरान परामर्श केंद्र के माध्यम से कोविड-19 के दौरान सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखते हुए पोषण संबंधित जानकारी दी जाएगी।इसके लिए जिला स्तर पर एक दूरभाष नंबर कार्यालय अवधि में कार्यरत रहेगा। दूरभाष नंबर 0621-2220332 है जिस पर कार्यालय अवधि में सूचना प्राप्त की जा सकती है।

जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सोमवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी. कोविड 19 के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुपालन किया गया और उत्सवी माहौल में गोदभराई की रस्म जिले में आयोजित की गयी. इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गयी। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें एवं मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर कॉल कर भी सुनें।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पूरी तरह संकल्पित और कटिबद्ध हैं। इसी कड़ी में कोविड-19 के कारण बंद किए गए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड का कार्य फिर से शुरू करवाने का निर्माण लिया गया है और इसे जल्द से शुरू कराने के लिए आवश्यक तैयारियाँ भी शुरू कर दी गई है। कार्य में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों का कार्ड बनाने को लेकर पंचायत स्तर पर कार्ड बनाया जाएगा। ताकि हर लोगों आसानी के साथ अपना कार्ड बनवा सकें। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें एवं मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी कॉल कर सुनें।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं,कि मुज़फ़्फ़रपुर : समाज में किसी भी बड़े बदलाव का सूत्रधार युवा वर्ग होता है। कोरोना काल में भी भेदभाव और समाज में भ्रांतियों को फैलने से रोकने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा समाजसेवी संजीव कुमार मिश्र कहते हैं, कि किसी भी नई समस्या के साथ भ्रांतियां भी वजूद में आ जाती है। हमारे समाज की यह बड़ी कमजोरी है। चूंकी कोरोना नई बीमारी है, दुनिया में अभी इसको पूरी तरह से जानने-समझने की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में इसको लेकर समाज में भेदभाव या भ्रांतियां ना फैले, इसकी जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है।

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं,कि मुजफ्फरपुर : पूरे देश में अनलॉक 4 के नियम लागू हो चुके हैं, जिसके तहत बहुत सारी सुविधाओं को फिर से चालू किया गया है। लेकिन इससे निश्चिंत नहीं होना है क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। आवश्यक सेवाओं में ढील सरकार ने आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर दिया है। ऐसे जरूरत है कि सावधानी और जागरुकता से कोरोना को मात दिया जाए। सही जानकारी के साथ कोरोना से बचाव के नियमों को अपनाकर कोरोना से बचाव की अपील की जा रही है। ऑडियो पर क्लिक कर पुरी खबर सुनें एवं मोबाइल वाणी के टॉल फ्री नंबर 8800458666 पर भी कॉल कर सुन सकते हैं।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पूरे देश में अनलॉक 4 के नियम लागू हो चुके हैं, जिसके तहत बहुत सारी सुविधाओं को फिर से चालू किया गया है। लेकिन इससे निश्चिंत नहीं होना है क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। संक्रमण का खतरा अभी बना हुआ है। आवश्यक सेवाओं में ढील सरकार ने आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखकर दिया है। ऐसे जरूरत है कि सावधानी और जागरुकता से कोरोना को मात दिया जाए। सही जानकारी के साथ कोरोना से बचाव के नियमों को अपनाकर कोरोना से बचाव की अपील की जा रही है। सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि हर कोई जागरुक हो और संक्रमण की चेन तोड़ने में आगे आए।

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान कुपोषण को मात देने के लिए ई प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। वेबिनार के माध्यम से चल रहे ई प्रशिक्षण के दूसरे दिन गुरुवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) ने कुपोषण को मात देने के लिए सबसे जरुरी सुरक्षित स्तनपान को बताया. नोडल पदाधिकारी पोषण अभियान श्वेता सहाय ने वेबिनार सिरीज के सत्र में लोगों को स्तनपान के प्रति जागरुक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्तनपान से मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहते हैं। कोरोना काल में भी स्तनपान को मुहिम चलाने पर जोर देने की बात कही। ऑडियो पर सलिक कर पुरी खबर सुनें एवं मोबाइल वाणी के टोल फ्री नंबर भी कॉल कर सुनें।