मुजफ्फरपुर : कालाजार बीमारी से बचाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सिंथेटिक पाइरोथाइराइड के छिड़काव की शुरुआत हो चुकी है। छिड़काव की शुरुआत मंगलवार को कुढ़नी प्रखंड से शुरु हुई थी। बुधवार को जिले के बाकी प्रखंडों में भी छिड़काव शुरु कर दिया गया है। जिला भेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया कि कालाजार से बचाव के लिए एसपी पाउडर का छिड़काव जिले में 60 दिनों तक किया जाएगा। इस छिड़काव को लगभग 521 गांवों में कराया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल110 टीम का गठन किया गया है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर सुनें।

Transcript Unavailable.

पोषण माह के दौरान स्कूली छात्रों में पोषण के प्रति जानकारियों को रूचिकर बनाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग भी अपनी सहभागिता प्रदान करेगा. छात्रों के बीच पोषण पर प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें पोषण के विभिन्न आयामों पर उन्मुखीकरण किया जायेगा तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय प्रभारी को पोषण अभियान से संबंधित प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें।

प्रवासी मज़दूरों खास रूप से महिला मज़दूरों को सशक्त करने के लिए जिलाधिकारी और जीविका के माध्यम से लहठी क्लस्टर का उद्घाटन किया गया जिसके माध्यम से उन्हें प्रशिक्षण और रोज़गार से जोड़ा जा रहा है। इस खास अवसर पर बोचहा प्रखंड के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी सुजीत कुमार बतला रहे है विस्तृत जानकारी।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के दादरपुलवा पंचायत से अजय कुमार रजत मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है ,कि उनका घर गिर गया है और राशन कार्ड भी नहीं है जिस कारण बहुत परेशानि हो रही है। और कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है मुखिया द्वारा

मुज़फ़्फ़रपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड के मिशाल सीएलएफ की एरिया कोऑर्डिनेटर अर्चना कुमारी ने बताया कि कोरोना काल में जीविका की दीदी के लिए कोरोना महामारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता और साफ सफाई।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बरसात के साथ ही आती है बीमारी। डेंगू भी बरसात में ही होने वाली आम बीमारी है। इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं, जिसके चलते अधिकतर लोग इस समय में ही बीमार पड़ते हैं। ऐसे में इस वक्त सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है। वहीं अभी समय कोरोना का है। डेंगू और कोरोना दोनों के शुरुआती लक्षण बुखार से ही शुरु होते हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें कोरोना वायरस के समय में डेंगू को नजरअंदाज नहीं करने का सुझाव और कुछ उपाय दिए गये हैं। ऑडियो पर क्लिक कर पूरी जानकारी सुनें एवं मोबाइल वाणी के निशुल्क नंबर 8800458666 पर भी कॉल कर सुन सकते हैं।

मीनापुर प्रखंड के रानी खैरा पंचायत की सीएनआरपी कुमारी रीना ने शिक्षा संबंधित गीत गाया।