बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोविड संक्रमण का दौर अभी चल ही रहा है। इसके समाप्त होने अथवा कम होने की सोंच रखना अभी सबसे बड़ी भूल होगी। जब तक इस बीमारी की दवा या टीका नहीं आ जाता हमें बेहद सावधान रहने की जरुरत है। हम घर और मार्केट के अलावा अपने कार्यालय में भी बेहद सावधानी की जरुरत है। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार शर्मा का कहना है कि कोविड 19 का प्रसार गति बहुत तेज है। इसे बचाव के लिए हमें मुख्य रूप से मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना और बार-बार हाथों को धोना जरूरी है।
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कोरोना वायरस ने हर उम्र और वर्ग पर अपना प्रभाव छोड़ा है। वहीं मीडिया और अनेक माध्यमों के द्वारा इससे बचने के लिए भी व्यापक तौर पर लोगों को बताया और समझाया गया है। इसका नतीजा है कि अब बच्चे भी कोरोना से बचने के तरीके जानने लगे हैं। वहीं खेलने और दोस्तों से बातचीत के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे हैं। डीएवी कांटी के कक्षा तीन में पढ़ने वाली सांची कहती है कि हमें कोरेाना से बचना है तो मास्क का उपयोग करना होगा। बाहर से खेल कर आने पर हाथ को साबुन से धोना चाहिए। बिना कोई जरुरी काम के बाहर नहीं निकलना चाहिए। सांची कहती है कि वह हमेशा मास्क का उपयोग करती है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कोरोना ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है, पर इस समय लोगों के बीच जो एकता नज़र आ रही है चाहे वह आर्थिक रूप से , सामाजिक रूप से या भावनात्मक रूप से । इन सभी के बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने समाज को अलग माध्यम से कोरोना के प्रति सचेत करने का काम भी किया है। ऐसे ही नागरिक हैं राजीव कुमार । वह समाज को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को कोरोना के प्रति सावधानी बरतने के तरीके भी बता रहे हैं। वह लोगों से आग्रह किया जाता रहा है कि कोरोना वायरस से बचने और संक्रमित होने वाले लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा जारी हुई एडवाइजरी को हृदय से पालन करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से ज़ुल्फ़िकार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि विश्व रक्तचाप दिवस वैसे तो प्रत्येक वर्ष 17 मई को मनाया जाता है, पर इस वर्ष कोरोना के कारण विश्व हाइपरटेंशन लीग इसे 17 अक्टूबर और डब्ल्यूएचओ इसे शुक्रवार को मना रहा है। इसे मनाने का मकसद सिर्फ एक है उच्च रक्तचाप के प्रति लोगों को जागरूक करना। ताकि इसके कारण होने वाले रोगों से छुटकारा मिल सके। यह बीमारी हमारे जीवन में साइलेंट किलर की तरह आता है। साथ में गंभीर रोग भी लाता है। इस रोग का कारण हमारी अनियमित दिनचर्या, जंक और फास्ट फूड को खाना है। वहीं नमक का ज्यादा प्रयोग भी उच्च रक्तचाप को बुलावा दे सकता है। इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप का थीम है, ‘ अपने रक्तचाप को मापें, संतुलित रखें, लंबा जीएं ।‘
