Transcript Unavailable.

मुशहरी प्रखंड अंतर्गत मंझौली खेतल पंचायत की सी एन आर पी रज़िया खातून बतला रही है गर्भवस्था के दौरान किन बातों का रखना है ख्याल और प्रसव पूर्व क्या करनी है तैयारी। ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत जानकारी।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक होने की है जरूरत है। वैक्सीन आने तक मास्क और दो गज की दूरी है जरूरी। कोविड-19 का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। वहीं मौसम भी बदल रहा है। त्योहारों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में विशेष रूप से सतर्क और सावधान रहना जरूरी है । आपकी सतर्कता ही कोविड-19 से बचाव का सबसे आसान और बेहतर उपाय है। इसके लिए हमें नियमित रूप से मास्क का उपयोग करना होगा। विस्तृत जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक

बिहार राज्य के जिला मुज्जफरपुर से रंजन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गर्भधारण के बाद किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकों से कराएं जाँच और चिकित्सा सलाह का करें पालन, व्यक्तिगत साफ-सफाई का रखें ख्याल

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी ग्रामीण के छपड़ा मेघ पंचायत में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदाता जागरूकता के तहत चुनाव चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से दे रहे है खास संदेश मतदाताओं के लिए। विस्तृत रूप से सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक।

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी ग्रामीण के छपड़ा मेघ पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित चुनाव चौपाल में मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार से सुनिए कोरोना काल मे कैसे करें सुरक्षित मतदान।

मतदाता जागरूकता को लेकर चल रहे अभियान के अंतर्गत मुशहरी ग्रामीण के छपड़ा मेघ पंचायत में मौसम सी एल एफ की सचिव अंजली कुमारी से सुने कैसे एक एक वोट होता है कीमती एक सशक्त सरकार बनाने में।

संतोष कुमार मंडल (मुज़फ़्फ़रपुर) :- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समपन्न हो चुका है। इसी क्रम में बिहार के मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा क्षेत्र में अनोखा मतदान केंद्र देखने को मिला। विधानसभा क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय स्थित बूथ संख्या-39 पर वोटिंग के लिए स्कूल को ट्रेन की शक्ल दी गई थी, जो मतदाताओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग बड़े उत्साह के साथ बूथ पर मतदान करने पहुंचे। मालूम हो कि दूसरे चरण में चुनाव में मुजफ्फरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ। जिसमें कांटी, मीनापुर, बरुराज, साहेबगंज और पारू विधानसभा शामिल है। इन पांच विधानसभा क्षेत्र में कुल 95 प्रत्यशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

बिहार राज्य के जिला मुजफ्फरपुर से जुल्फिकार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि डेंगू की रोकथाम तथा मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर जिला वेक्टर बार्न रोग विभाग द्वारा डेंगू मरीजों के घर के आस-पास एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। फॉगिंग के क्रम में शनिवार को औराई में एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने कहा कि जहां भी डेंगू के मरीज पाए जाते हैं उनके 500 मीटर के दायरे में विभाग एंटी लार्वा का छिड़काव कराता है।