बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उनके गाँव में एक महिला के पति की मृत्यु हो गयी तो पत्नी अपने भविष्य को लेकर बहुत परेशान हो गयी। तभी मेरी ज़िंदगी मेरा अधिकार से उन्हें जानकारी मिली अगर महिला के पति की मृत्यु हो जाती है तो वह विधवा औरत पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड को बैंक में जमा करवाने पर उसे उसे अपने भरण पोषण के लिए महीने में 2000 रूपये मिलते है और अगर महिला गर्भवती है तो उसे प्रधानमंत्री म्रातत्व योजना का भी लाभ दिया जाता है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्होंने आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम से बचत के बारे में जानकारी हुई। मुन्नी कुमारी ने कहा अगर दो रुपये कमाते है तो उसमे से आठ आना पैसा जरूर बचाना चाहिए। बचत का वह पैसा आगे भविष्य में बच्चो की पढाई में काम आता है। मुन्नी कुमारी स्वयं भी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपने बच्चो के और अपने भविष्य के लिए बचाती है।
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्हें मेरी आवाज मेरी पहचान से बीमा की जानकारी हुई। इस कार्यक्रम में एक माँ बेटे की कहानी सुनाई गयी जिसमे बताया गया की माँ की उम्र हो गयी तो माँ ने बेटे से कहा अब तुम अपना जीवन कैसे चलाओगे। बेटे ने कहा में कुछ काम कर लूंगा तो माँ ने बताया उन्होंने अपना बीमा करवाया था जीवन ज्योति योजना में वह तुम्हारे काम आएगा। इसलिए बीमा करवाना बहुत जरुरी है जो हमारे मुश्किल समय में काम आता है
बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है लड़की की शादी की उम्र जो 18 से 21 वर्ष कर दी गयी है जो बहुत ही अच्छा है और हमे इस निर्णय में सरकार का पूरा सहयोग करना चाहिए। 18 वर्ष में लड़की की पढाई पूरी नहीं हो पाती है ,और न ही वो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती है इसलिए कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए
बिहार राज्य के नालंदा जिला के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उनकी एक कपड़ो की दूकान है तो जब भी वो सामान खरीदने जाती है तो वह फ़ोन पे से पेमेंट करती है। खाते में पैसा जमा करती है और ऑनलाइन पेमेंट करती है जिस से उन्हें बहुत सुविधा हो गयी है
बिहार राज्य के जिला नालंदा प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है जल ही जीवन है किन्तु गाँव में लोग नल जल योजना की टंकियों के नल खुले छोड़ देते है या नल ख़राब हो तो उसे ठीक नहीं करवाते है इसलिए पानी की बहुत बर्बादी होती है तो नल जल योजना का नल हो या घर का नल हमेशा समय पर बंद करना चाहिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालन्दा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट के बारे में बता रही है। मुन्नी कुमारी ने बताया वह बाज़ार गयी अपनी सास के लिए दवाई लेने किन्तु वह अपना पर्स घर पर ही भूल गयी तो क्यों की उन्हें ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी थी तो उन्होंने फ़ोन पे से उस दवाई का पेमेंट कर दिया। इसलिए सभी को ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी होने चाहिए क्यों की वह जरुरत के समय काम आता है।
