बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है लड़की की शादी की उम्र जो 18 से 21 वर्ष कर दी गयी है जो बहुत ही अच्छा है और हमे इस निर्णय में सरकार का पूरा सहयोग करना चाहिए। 18 वर्ष में लड़की की पढाई पूरी नहीं हो पाती है ,और न ही वो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती है इसलिए कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए